सलमान खान की 'हीरोइन' ने थामा खेसारी लाल यादव का हाथ, अब भोजपुरी में मचेगा धमाल

Daisy Shah Bhojpuri Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से साल 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली डेजी शाह, अब भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी।

डेजी शाह भोजपुरी गाने में आएंगी नजर
भोजपुरी गानों के शौकीन लोगों के लिए ये एक बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि डेजी शाह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाली है। खबर है कि डेजी शाह खेसारी लाल यादव के बहुचर्चित गाने 'नथुनिया' के सीक्वल 'नथुनिया 2' के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।

Daisy Shah

'नथुनिया 2' में दिखेगा डेजी शाह का ग्लैमरस अंदाज

आपको बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुआ सुपरहिट भोजपुरी गाना 'नथुनिया' लोगों को काफी पसंद आया था। ये गाना न सिर्फ यूट्यूब पर बल्कि स्पॉटीफाई जैसे म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी 128 हफ्तों तक टॉप पर बना रहा था। अब इसका सीक्वल 'नथुनिया 2' आगामी 23 जून 2025 को सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

डेजी शाह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी मचाएगी धमाल

जानकारी के अनुसार इस भोजपुरी गाने की थीम पूरी तरह देसी है। इसे शादी के माहौल में फिल्माया गया है, जिसमें देसी रोमांस, हल्की-फुल्की नोंकझोंक और रंग-बिरंगे लोकेशंस का तड़का देखने को मिलेगा। इस गाने को लेकर खेसारी लाल यादव ने बताया है कि 'नथुनिया 2' सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि भोजपुरी म्यूजिक को नई ऊंचाई देने वाला एक खास अनुभव होगा।

गाने में दिखेगा बिहार का पारंपरिक फोक स्टाइल

इस गाने में बिहार की पारंपरिक फोक स्टाइल को बरकरार रखते हुए इसकी प्रोडक्शन क्वालिटी को बॉलीवुड स्तर पर पहुंचाया गया है। लोकेशन्स से लेकर कॉस्ट्यूम तक हर चीज को बड़े और स्टाइलिश पैमाने पर डिजाइन किया गया है, ताकि दर्शकों को एक विजुअली रिच अनुभव मिल सके।

23 जून 2025 को रिलीज होगा ये गाना

-डेजी शाह और खेसारी लाल यादव की नई जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शादी के सीजन में रिलीज हो रहा ये गाना दर्शकों के लिए एक परफेक्ट ट्रीट साबित हो सकता है। सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी ये गाना उपलब्ध होगा।

-आपको बता दें कि मेकर्स को उम्मीद है कि 'नथुनिया 2' भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है, जिसमें ग्लैमर, ट्रेडिशन और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त फ्यूजन देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+