क्या आपको पता है किन-किन कंपनियों में लगा है सलमान खान का पैसा? भाईजान कहां करते हैं इंवेस्ट?

Salman Khan News: इस समय बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर कोई सिर्फ सलमान खान और उनकी सुरक्षा को लेकर बात करता नजर आ रहा है। भाईजान को लेकर इस समय उनके परिवार वालें भी चिंता में हैं।

सलमान खान को मिली धमकी
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई लगातार सलमान खान को सीधी धमकी दे रहा है। इस बीच, एक बार फिर से भाईजान को जान से मारने की खुली धमकी मिली है। इस बार ट्रैफिक कंट्रोल को भेजे गए मैसेज में धमकी लिखी मिली है।

Salman Khan News

5 करोड़ रुपये की मांग की गई
मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

सलमान खान की कमाई और प्रॉपर्टी
जानकारी के अनुसार सलमान खान को इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने सालों में सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसी के चलते आज वह एक ब्रांड भी बन चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान आज के समय में कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। साथ ही उन्होंने किन किन कंपनियों में पैसा लगा रखा है।

सलमान खान के पास 3000 करोड़ की सपंत्ति

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान 3000 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में बतौर हीरो नजर आते हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस के कई सीजन्स को लंबे समय से होस्ट भी कर रहे हैं।
-वहीं सलमान खान कई ब्रांन्ड्स के विज्ञापन में भी दिखाई देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान ने भारत और दुबई के कई सुंदर जगहों पर लग्जरी प्रॉपर्टीज भी खरीद रखी हैं।

सलमान खान ने फिल्म प्रोडक्शन से लेकर फिटनेस और पर्सनल केयर ब्रांड्स तक में निवेश कर रखा है। आइए जानते हैं इनके बारे में-

सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films)
सलमान खान सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग ही नहीं करते हैं बल्कि उनका अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। इस कंपनी का नाम सलमान खान फिल्म्स है। इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इस प्रोडक्शन कंपनी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

बीइंग ह्यूमन (Being Human)
सलमान खान का क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। साल 2012 में सलमान खान ने इस क्लोदिंग ब्रांड को लॉन्च किया था। इस ब्रांड की खूबी है कि ये चैरिटेबल फाउंडेशन में अपना योगदान देता है। उनका ये ब्रांड सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि मिडिल ईस्ट और यूरोप तक फैला हुआ है।

एसके-27 जिम (SK-27 Gym)
कपड़ों के अलावा सलमान खान ने जिम और फिटनेस इक्विपमेंट ब्रांड में भी इन्वेस्ट कर रखा है। सलमना खान काफी फिटनेस फ्रीक हैं। ऐसे में सलमान खान ने साल 2019 में एसके-27 जिम नाम से फिटनेस सेंटर की चेन खोली थी।

एफआरएसएच (FRSH)
फिटनेस के अलावा सलमान खान ने पर्सनल केयर ब्रैंड में भी पैसा लगाया है। Scentials Beauty Care और Wellness Pvt. Ltd की पार्टनरशिप में उन्होंने FRSH ब्रैंड के साथ नई शुरुआत की थी।

यात्रा डॉट कॉम (Yatra.com)
सलमान खान ने ट्रेवल कंपनी यात्रा डॉट कॉम में भी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। एक्टर ने साल 2012 में इसके 5 फीसदी शेयर खरीदे थे जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ था।

चिंगारी (Chingari)
आज के समय में शार्ट वीडियो बनाने का ट्रेंड काफी फेमस हो गया है। ऐसे ही शार्ट वीडियो बनाने का एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है चिंगारी, जिसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान हैं।

100 करोड़ रुपए का है सलमान का अपार्टमेंट
आपको बता दें कि सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इस तीन मंजिला सी फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपार्टमेंट के अलावा भी सलमान खान के पास मुंबई में ही कई प्रॉपर्टीज हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+