सलमान खान ने 56वें जन्मदिन पर अपने फैंस को दी खुशखबरी, उनकी इस सुपरहिट फिल्म का बनेगा सीक्वल
सलमान खान के फैंस उनकी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'No Entry' के सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अपने 56वें जन्मदिन पर सलमान ने इस फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगा दी है।
मुंबई, 27 दिसंबर। सलमान खान ने अपने 56वें जन्मदिन पर अपने फैंस को एक खुशखबरी सुनाई है। दरअसल सलमान खान के फैंस उनकी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'No Entry' के सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अपने 56वें जन्मदिन पर सलमान ने इस फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगा दी है।

सलमान की सुपरहिट फिल्म नो एंट्री का बनेगा सीक्वल
अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर सलमान खान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि नो एंट्री 2 पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि टाइगर 3 की शूटिंग खत्म होते ही वह इस फिल्म पर काम करेंगे। सलमान ने कहा कि फिल्म को अनीस बज्मी निर्देशित करेंगे।

इस मामले में इतिहास बनाने जा रही यह फिल्म
एक मीडिया चैनल के स्रोत के मुताबिक इस फिल्म की स्क्रिप्ट जो खुद अनीस बज्मी ने लिखी है, वह पूरी हो चुकी है और इस बार इसमें नो एंट्री से 9 गुना ज्यादा फन देखने को मिलेगा। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की जोड़ी लोगों का मनोरंजन करती नजर आएगी। मजे की बात ये है कि फिल्म में 9 हीरोइन नजर आएंगी। आपको बता दें कि बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब किसी फिल्म में 9 हीरोइन एक साथ काम करेंगी। फिल्म का निर्देशन टी-सीरीज के भूषण कुमार और मुराद खेतानी करेंगे। फिल्म के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है।

दर्शकों को खूब पसंद आई थी नो एंट्री
बता दें कि साल 2005 में आई फिल्म नो एंट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में हास्य कूट कूटकर भरा था। फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि आज भी इस फिल्म को देखना एक शानदार अनुभव देता है। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता, और सेलिना जेटली मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का लेखन और निर्देशन अनीश बज्मी ने ही किया था।












Click it and Unblock the Notifications