Salman Khan Case: 'मेरा बेटा तो कमाने निकला था फिर...', शूटर्स के मां-बाप के उड़े होश, पुलिस रिमांड में आरोपी
Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गत 14 अप्रैल 2024 क फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शूटर्स की पहचान विक्की साहब गुप्ता (24) और सागर जोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है। दोनों को ही क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई लेकर पहुंची जहां उन्होंने कोर्ट में पेश किया गया।
शूटर्स को 10 दिन की पुलिस रिमांड
कोर्ट ने दोनों शूटर्स को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों हमलावरों को गत 15 अप्रैल 2024 (सोमवार) देर रात 1 बजे गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद इन्हें मुंबई पुलिस को सौंपा गया। क्राइम ब्रांच की टीम इन्हें गुजरात से मुंबई लेर आई।

शूटर्स के गांव वालों को नहीं हो रहा यकीन
खबर है कि इन दोनों शूटर्स की गिरफ्तारी की खबर सुनकर उनके गांव में भी हर कोई दंग रह गया है। पुलिस विक्की के पिता और सागर के भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है क्योंकि उनके बच्चे तो होली के बाद कमाने के लिए पंजाब के जालंधर गए थे।
गुजरात के भुज से गिरफ्तार किए गए आरोपी
पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस से खबर मिली थी कि दोनों गुजरात के भुज में माता के मंदिर में छुपे हुए थे। इसके बाद आधी रात को पुलिस ने गोपनीय तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया और दोनों को धर दबोचा। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने कुबूल किया है कि 14 अप्रैल की सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुंबई से फरार होकर गुजरात पहुंच गए थे। साथ ही हमले में इस्तेमाल बंदूक को सूरत के नदी में फेंक दिया था।
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संपर्क में थे शूटर्स'
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कच्छ के डीएसपी एआर जनकांत ने बताया था- प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता चला था कि दोनों आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के संपर्क में थे। वहीं दोनों की गिरफ्तारी के बाद बिहार के बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया है। खबर है कि दोनों शूटर्स इसी इलाके के महसी गांव के रहने वाले हैं। बेतिया पुलिस विक्की के पिता साहब साह और सागर के भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिरासत में शूटर्स के मां-बाप
गांव में विक्की और सागर की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह फैल चुकी है और हर कोई इस बात से हैरान हो रहा है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके गांव के बच्चे इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गांव क लोगों का कहना है कि पकड़े गए लडकों का स्वभाव बहुत अच्छा था। दोनों कैसे इस वरदात में शामिल हो गए इस बात पर यकीन करना मुश्किल है।
'मेरा बेटा तो होली के बाद कमाने निकला था'
पुलिस की पूछताछ में सागर के पिता जोगेन्द्र साह ने बताया कि वह मजदूरी कर गुजारा करते हैं। सागर उनका बड़ा बेटा है और वह घर से यही कहकर गया था कि वह कमाने के लिए पंजाब के जालंधर जा रहा है। आरोपी विक्की की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा काम करने के लिए होली के बाद बाहर गया था। उन लोगों को न्यूज के माध्यम से पता चला कि पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications