जिस पिस्टल से लॉरेंस बिश्नोई ने कराई थी मूसेवाला की हत्या, सलमान की किलिंग के लिए भी टर्की से मंगवाई वही गन
Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जब से फायरिंग हुई तो उसके बाद से ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि मुंबई सरकार भी सतर्क हो गई है। इस मामले की पूरी जिम्मेदार अनमोल बिश्नोई ने ली थी। लेकिन अब इस केस में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है।
जिस तरह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मौत के घाट उतारा था ठीक उसी तरह सलमान खान को भी मारने का प्लान था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मास्टर प्लान था कि सिद्धू की तरह कार में ही सलमान खान को गोलियों से भून दे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मुंबई पुलिस ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने का षड्यंत्र तैयार किया था। उनका प्लान था कि एक्टर की कार को घेरकर उन पर हमला करेंगे। ये प्लान 14 अप्रैल को गोलीबारी करने से पहले किया गया था। इसके लिए गैंगस्टर्स ने पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 जैसे खतरनाक हथियारों का इंतजाम कर लिया था।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह अभिनेता सलमान खान को तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल से मारने की तैयारी कर रहा था। जिसका इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए भी किया गया था। वहीं जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी अजय कश्यप ने दावा किया था सलमान खान कितनी भी अच्छी बुलेट प्रूफ कार में बैठ लें लेकिन शूटर उन्हें गोली मार देगा। एक्टर को मारने के लिए लॉरेंस गैंग फुल तैयारी में था लेकिन उनका ये प्लान नाकामयाब रहा।
बता दें कि, सलमान खान को मारने की साजिश मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है और एक के बाद एक इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications