'पठान' के बीच में ही 'लव यू सलमान खान' के लगे नारे, फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर हुआ रिलीज

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: फिल्म 'पठान' देखने थिएटर्स पहुंचे दर्शक सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर देख उत्साहित हो गए थे। इस फिल्म के टीजर को लेकर ट्विटर पर भी खूब हंगामा मच रहा है।

salman khan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों में सुबह 7 बजे से ही फिल्म' पठान' को देखने का क्रेज साफ नजर आ रहा है। लोग इस फिल्म को त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं जो लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे हैं उन्हें एक और बड़ा सरप्राइज मिल गया है। ये सरप्राइज सलमान खान के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। एक तो लोगों को फिल्म 'पठान' में सलमान खान का कैमियो देखने को मिला। वहीं इस फिल्म के बीच में ही लोगों को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी देखने को मिला। इस फिल्म के टीजर को देखने के बाद से भाईजान के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं ट्विटर पर #KisiKaBhaiKisiKiJaan ट्रेंड होने लगा है।

बॉक्स ऑफिस पर भाईजान की धमाकेदार फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर भाईजान की धमाकेदार फिल्म

आपको बता दें कि सलमान खान के फैंस लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर भाईजान की एक धमाकेदार फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कोविड काल के बाद से जब से थिएटर्स खुले हैं, तब से सलमान खान की कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। साल 2022 में सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में उसकी रिलीज डेट को स्थगित कर साल 2023 ही कर दिया गया।

सलमान खान को देख खुली रह गई लोगों की आंखें

वहीं इस साल की ईद फैंस सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' देखकर ही मनाएंगे। लोगों को सलमान खान की इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। 'पठान' के पहले शो के साथ ही सिनेमाघरों में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की झलक देखने के लिए को मिली है। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। भाईजान की ये फिल्म अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

ईद 2023 पर रिलीज हो रही है ये फिल्म

आपको बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज हो रही है। वहीं सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर सिनेमाघरों में देख दर्शक बेकाबू हो गए थे। सिनेमाघरों में सलमान खान का नाम लेकर खूब हल्ला होने लगा। लोग भाईजान भाईजान कहकर पुकारने लगे। लोगों की खुशी साफ नजर आ रही थी।

थिएटर्स में लगे भाईजान के नारे

फिल्म 'पठान' देखने थिएटर्स पहुंचे दर्शक सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का टीजर देख उत्साहित हो गए थे। अब इस फिल्म के टीजर को लेकर ट्विटर पर भी खूब हंगामा मच रहा है। ट्विटर पर कई वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं जिसमें दर्शक सिनेमाघरों में 'लव यू भाईजान' के नारे लगा रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं।

फिल्म में ये सितारे भी आएंगे नजर

फिल्म में ये सितारे भी आएंगे नजर

इस फिल्म में सलमान खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी नजर आएंगी। ये फिल्म ईद 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+