'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?', सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी देकर फरार हुई महिला

Salman Khan Father Salim Khan Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिलहाल सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी
खबर है कि सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को एक महिला ने धमकी दी है। सूत्रों के मुताबिक सलीम खान सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी एक स्कूटी पर दो लोग आए और बुर्के में बैठी महिला ने सलीम खान से कहा- लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

salman khan father salim khan

मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला ने दी धमकी
आपको बता दें कि सलीम खान के साथ हुआ ये पूरा मामला गत 18 सितंबर 2024 का है। इस दिन सुबह जब सलमान खान के पिता सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गए तो स्कूटी पर सवार एक महिला सलीम खान के पास पहुंचीं और उन्हें धमकी देकर फरार हो गई।

महिला ने कहा- लॉरेंस बिश्नोई को भेंजू क्या?
सलीम खान के अनुसार स्कूटी पर दो लोग थे। महिला ने बुर्का पहना हुआ था। फिलहाल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले सलमान खान के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी। कथित तौर पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने ली थी। जैसे ही ये मामला सामने आया, तो पुलिस भी एक्शन में आ गई और मामले की तेजी से जांच शुरू की गई।

सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग
पुलिस ने इस केस को बेहद गंभीरता से लिया और मामले में कई आरोपियों को अरेस्ट किया गया। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब सलमान खान के पिता को धमकी मिली है। फिलहाल इस मामले की भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+