क्या एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की शादी में जाएंगे सलमान खान, पिता सलीम खान ने कही ये बात

क्या एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की शादी में जाएंगे सलमान खान, पिता सलीम खान ने दिया ये बयान

मुंबई, 26 नवंबर: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ कथित तौर पर अगले महीने राजस्थान में होने वाली अपनी शादी तैयारी में व्यस्त हैं। शादी की तैयारियों को लेकर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ने अपने काम से ब्रेक लिया है। पिछले कुछ हफ्तों से विक्की और कैटरीना की शादी की खबरें सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है। जिसमें दावा किया गया है कि दोनों ने शादी करके अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों के बीच सबकी नजरें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर टिकी हैं। फैन्स ये जानना चाहते हैं कि क्या सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और करीबी दोस्त कैटरीना कैफ की शादी में जाएंगे या नहीं। अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।

क्या कैटरीना की शादी में जाएंगे सलमान खान?

क्या कैटरीना की शादी में जाएंगे सलमान खान?

क्या एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की शादी में जाएंगे सलमान खान, ये सवाल अभी हर फैन्स के मन में था। एक वक्त था जब सलमान खान और कैटरीना कैफ की डेटिंग की खबरें खूब आती थीं। हालांकि अब कैटरीना और सलमान खान करीबी दोस्त हैं। अब सलमान खान के पिता और अनुभवी पटकथा लेखक सलीम खान ने कैटरीना-विक्की की शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

सलमान के पिता बोलें- अब मैं इसपर क्या बोलूं...'

सलमान के पिता बोलें- अब मैं इसपर क्या बोलूं...'

दैनिक भास्कर के अनुसार जब सलीम खान से पूछा गया कि क्या सलमान खान कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में जाएंगे? तो इसके जवाब में सलीम खान ने कहा, '' "मुझे इसके बारे में क्या कहना चाहिए। आप मीडिया के पास केवल इस तरह के मुद्दे ही होते हैं बात करने को और कुछ बचा नहीं है क्या।''

इस हफ्ते होगी विक्की और कैटरीना की कोर्ट मैरिज

इस हफ्ते होगी विक्की और कैटरीना की कोर्ट मैरिज

लेटेस्टे अपडेट के मुताबिक कैटरीना के एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुडलाइफ को बताया कि विक्की और कैटरीना की अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज होगी। यानी राजस्थान के रणथंभौर में शादी करने से पहले विक्की और कैटरीना कोर्ट मैरिज करेंगे। दोनों के एक करीबी दोस्त के अनुसार, राजस्थान में दो विवाह समारोहों की योजना है।

7 से 9 दिसंबर के बीच हो सकती है विक्की और कैटरीना की शादी

7 से 9 दिसंबर के बीच हो सकती है विक्की और कैटरीना की शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैटरीना की शादी का जश्न 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच होगा। विक्की और कैट रणथंभौर के पास एक विदेशी रिसॉर्ट में शादी करेंगे। राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से महज 30 मिनट की दूरी पर स्थित सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में दोनों की शादी का जश्न होगा। उम्मीद की जा रही है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दूल्हा और दुल्हन के गेटअप के लिए सब्यसाची के कपड़े पहनेगें।

ऐसे हुआ विक्की और कैट की शादी की खबरों का खुलासा

ऐसे हुआ विक्की और कैट की शादी की खबरों का खुलासा

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को दीवाली पर सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के कार्यालय में एक साथ देखे जाने के बाद से उनकी शादी की अटकलें तेज हो गईं। कथित तौर पर उन्होंने निर्देशक कबीर खान के घर दिवाली पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रोका सेरेमनी किया था। इस रोका सेरेमनी में विक्की और कैट के करीबी परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। समारोह में कैटरीना की मां, सुजैन टरकॉएट, उनकी बहन, इसाबेल कैफ और विक्की के माता-पिता, शाम कौशल और वीना कौशल और भाई सनी कौशल मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+