एयरपोर्ट पर गिफ्ट दे रहे फैन के साथ सलमान खान ने किया कुछ ऐसा, अब भाईजान को लोग कर रहे हैं ट्रोल

मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान ने अपने फैंस के साथ किया ऐसा व्यवहार। अब लोग भाईजान को जमकर कर रहे हैं ट्रोल।

मुंबई, 2 जूनः बॉलीवुड के सुल्तान यानी एक्टर सलमान खान कई वजहों से सुर्खियों में छा जाते हैं। फिलहाल वह अपनी नई फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के चलते लोगों के बीच चार्च का विषय बने हुए हैं। वहीं हाल ही उन्हें लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनते ही फैन्स परेशान हो गए हैं। दरअसल पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की मौत के बाद से सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर को जिस गैंग ने गोलियों से छलनी किया है उन्होंने सलमान खान को भी काले हिरण मामले में जान से मारने की धमकी दी थी। उसी बात को ध्यान में रखते हुए एक्टर सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इसी बीच सलमान खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

salman khan

सलमान खान हो रहे हैं ट्रोल
बीती रात ही सलमान खान इस साल के आइफा अवॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए अबू धाबी के लिए रवाना हुए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सलमान खान को कुछ फैन्स ने घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। इस दौरान कई लोग सलमान खान को गिफ्ट्स देते भी नजर आए। हालांकि सलमान खान काफी जल्दी में दिखे और उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर यही लग रहा था कि जैसे वह लोगों के बीच काफी इरिटेट हो रहे हो या उन्हें ये सब पसंद न आ रहा हो। इस वीडियो पर लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है- इतना एटीट्यूड...सलमान भाई ये सब अच्छा नहीं है क्योंकि इन्हीं फैन्स की वजह से आप सलमान भाई और स्टार बने हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- मुझे पता नहीं कि ये एक्टर्स इतना ज्यादा एटीट्यूड क्यों दिखाते हैं?, वह आज जहां भी पहुंचे हैं सिर्फ और सिर्फ लोगों की वजह से हैं और अब यह लोग ऐसे दिखाते हैं कि जैसे भगवान या राजा हों।

सलमान नई फिल्म की कर रहे हैं शूटिंग
सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल को इसी साल फरवरी के महीने में दिल्ली में शूट किया गया है। इसके बाद से ही लगातार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की चर्चा हो रही है। इस फिल्म से ही शहनाज गिल भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और यही वजह है कि लोग 'कभी ईद कभी दीवाली' का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+