सलमान खान के क्रेजी फैन का अनोखा कारनामा, लाखों रुपये की 'सिकंदर' की टिकट फ्री में बांट रहा

Salman Khan Fan Distribute Free Tickets: सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ईद के दिन फिल्म रिलीज हुई है। सलमान के फैंस उनसे बहुत प्यार करते हैं। उनके प्रति दीवनगी भी समय समय पर दिखाते रहते हैं। सलमान के फैंस हर तबके में हैं और क्रेजी हैं। हाल ही में खबर आई कि सलमान के एक फैन ने लाखों रुपए की टिकट खरीद कर लोगों को बांट रहा है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सलमान खान के फैन ने फिल्म के पहले दिन के पहले शो के करीब 817 टिकट खरीदे हैं। इनकी कीमत 1.72 लाख रुपये है। जिसे वो बाकी फैंस को फ्री में बांट रहे हैं। हालांकि उस फैन का ये भी दावा है कि उसने पहली बार ऐसा काम नहीं किया है। इसके पहले वो अंतिम: द फाइनल ट्रुथ, किसी का भाई किसी की जान और कई अन्य फिल्मों की भी टिकट बांट चुका है।

Salman Khan Fan Distribute Free Tickets

एक रिपोर्ट में बताया गया कि फैन सलमान खान के जन्मदिन पर गरीबों को करीब 6 लाख रुपए के कपड़े भी बांट चुका है। ख़ैर ये पहली बार नहीं है कि जब सलमान के किसी फैन ने ये काम किया हो। ऐसे तमाम फैंस हैं जो ऐसा काम करते रहते हैं। फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में लग चुकी है। इसी दर्शकों और क्रिटिक से अलग अलग रिव्यू मिल रहे हैं। कुछ इसे बुरा बता रहे हैं तो कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।

ट्रेड ट्रैकर साइट Sacnilk की रिपोर्ट की माने तो ओपनिंग डे पर सिकंदर करीब 28 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। अगर ये आंकड़ा सही होता है तो ये अब तक की सलमान की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्म होगी। इससे पहले उनकी टाइगर 3 ने 44 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था। भले इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया हो। लेकिन ये उनके करियर की कमजोर फिल्म है। ईद ने सलमान खान को जबरदस्त ओपनिंग वाली फिल्में दी हैं। ट्रेड पंडितों का ये भी अनुमान है कि फिल्म अगर अच्छी होगी तो इसे वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिलेगा।

मेकर्स ने सिकंदर को ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म को देशभर में 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। जिसमें हर दिन करीब 22,000 शोज चलेंगे। इतनी मैसिव स्क्रीन और शोज पहले किसी हिंदी फिल्म के लिए नहीं देखने को मिले हैं। सलमान ने भले ही फिल्म के प्रमोशन में जी जान लगा दिया हो। लेकिन फिर भी फैंस और बाकी लोगों को लगता है कि इसका बज नहीं बन पाया है। अब देखना ये है कि असल में फिल्म को कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+