'70 लोग और एक Toilet, गंदगी भरी होती थी', Salman Khan का छलका दर्द, बताई जेल की खौफनाक कहानी
Salman Khan: OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रिएलिटी शो 'अलायंस' ने इन दिनों काफी धूम मचा रखी है। शो के अपकमिंग एपिसोड में भी जमकर हंगामा होने वाला है। इस नए एपिसोड में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आएंगे। सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचेंगे। सलमान खान अपने भाई को मोटिवेट करने के लिए शो में एंट्री करेंगे। शो में सलमान खान अपने जेल के दिनों को याद करेंगे और सबके सामने बताएंगे कि वो समय उनके लिए कितना मुश्किलों भरा रहा था।
भाई सोहेल खान को मोटिवेट करने के लिए शो में पहुंचे सलमान खान
दरअसल रिएलिटी शो 'अलायंस' का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। वो शो में बड़ी सी हैट और जीन्स टीशर्ट के कैजुअल लुक में पहुंचते हैं। सलमान खान अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। साथ ही अपने जेल के किस्से को शेयर कर उससे सीख लेने की सलाह देते हैं। सलमान खान बताते हैं कि कैसे जेल में उनके लिए हर पल बिताना कितना मुश्किल था।

सलमान खान ने बताई जेल की हालत
-सलमान खान शो के अपकमिंग प्रोमो में बताते हैं- बहुत सालों पहले जब जेल गया था तो हमारे सामने सलाखें थीं। इतनी छोटी सी जगह में करीब 70 लोग थे। एक बाथरूम, इंडियन स्टाइल कमोड, कभी छिपकलियां आती थीं और उससे बुरा, वहां गंदगी ही भरी होती थी।
-सलमान खान पहले भी जेल की स्थिति और बाथरूम का खुलासा कर चुके हैं। एक्टर ने साल 2008 में काउच विद कोयल में बात करते हुए कहा था- मैं बिल्कुल ब्लैंक था। मैं आराम से था। बस बाथरूम की ही थोड़ी टेंशन थी। बस यही बात थी और वो कचरे का डिब्बा। मैं तीन बार अंदर बाहर गया हूं। अगर कोई आपको अंदर डालना चाहता है तो आप चुपचाप चले जाते हैं लेकिन जब आपको पता हो कि आपने कुछ नहीं किया है तो आप सिर उठाकर अंदर जाते हैं।
सोहेल खान के तलाक पर क्या बोले सलमान खान?
-इसके अलावा 'अलायंस' शो में सलमान खान ने सोहेल खान के तलाक को लेकर भी खुलकर बात की। नए प्रोमो के अनुसार सलमान खान कहते हैं कि सोहेल खान ने भले ही सारी गलती अपने ऊपर ले ली लेकिन परिवार के सदस्य होने के नाते उन्होंने अपने छोटे भाई को मुश्किलों का सामना करते हुए देखा है।
-जानकारी के अनुसार इस शो से सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह का एविक्शन हो चुका है, जिसके बाद एक्टर थोड़े परेशान हो गए थे और उन्होंने सेट का दरवाजा तोड़ दिया था। इस घटना के बाद ही सलमान खान भाई सोहेल को मोटिवेट करने के लिए शो में पहुंचे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
