'नहीं चाहिए हमको कॉन्ट्रोवर्सी, बहुत देख चुके', सलमान खान को सिकंदर की रिलीज के पहले नहीं चाहिए विवाद!
Salman Khan On Controversy: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को वो खूब प्रमोट भी कर रहे हैं। अमूमन ऐसा कम ही होता है कि सलमान खान अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन में जबरदस्त समय दे रहे हैं। सिकंदर के प्रमोशन में सलमान ने कई सारी बाते की हैं। साथ ही उन्होंने अपनी फिटनेस और बल्की लुक पर भी बात की।
पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि कुछ फिल्मों की रिलीज के पहले कॉन्ट्रोवर्सी हो जाती है। जिसका फायदा कई बार फिल्म को मिलता है। ऐसे में सिकंदर की रिलीज के पहले कॉन्ट्रोवर्सी पर सवाल पूछा गया। सलमान ने जो जवाब दिया उसे सुन आप भी हंस देंगे।

सलमान खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। इसमें उन्होंने कहा, अरे नहीं चाहिए भाई हमको कोई कॉन्ट्रोवर्सी (हंसते और हांथ जोड़ते हुए), बहुत सारे कॉन्ट्रोवर्सी से हम गुजर चुके हैं। अब कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं चाहिए हमको। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से कोई फिल्म चलती है या हिट होती है। हमने तो देखा है कि कॉन्ट्रोवर्सी में कि फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्म अगले ट्यूजडे रिलीज होती है। इसलिए कोई भी कॉन्ट्रोवर्सी नहीं चाहिए, अभी भी है टाइम ये 2-3 दिन निकल जाने दो। पिक्चर रिलीज हो जाने दो तबतक कोई कॉन्ट्रोवर्सी चाहिए ही नहीं। हालांकि ये फैक्ट है, रिलीज के पहले कॉन्ट्रोवर्सी हो जाती है। लास्ट वाली जो कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, वो हमने एक पिक्चर का नाम 'नवरात्रि' रखा था। लेकिन फिर उसे हमने 'लवयात्री' कर दिया था। अब कॉन्ट्रोवर्सी की आवश्यकता, नहीं नहीं चाहिए ही नहीं हमको। हमारा परिवार बिना किसी कॉन्ट्रोवर्सी के लाइफ लॉन्ग रहे। हम काफी कॉन्ट्रोवर्सी देख चुके हैं।
बता दें, सलमान खान की फिल्म इस ईद यानी 30 मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल जैसे एक्टर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications