सलमान खान ने भांजी को गोद में लेकर की बप्पा की आरती, खान परिवार ने ऐसे की गणेश जी की पूजा, पर लोगों को.....
Ganesh Chaturthi 2023 Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि 'टाइगर 3' दिवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
अर्पिता के घर पर गणेश जी की पूजा
आपको बता दें कि सलमान खान जिस तरह से ईद और दिवाली मनाते हैं उतने ही धूमधाम से वह गणेश उत्सव में भी हिस्सा लेते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता के घर पर हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है और इसमें पूरा खान परिवार शामिल होता है। इस बार भी गत 19 सितंबर को अर्पिता के घर पर गणपति बप्पा पधारे और सलमान खान ने बहन के घर पर भगवान गणेश की पूजा भी हुई।

सलमान खान ने भांजी को गोद में लेकर की आरती
सलमान खान ने हर साल की तरह अपने पूरे परिवार पिता सलीम खान, मां सलमा खान, हेलेन, भाई अरबाज और सोहेल खान, बहन अलवीरा और अर्पिता के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह गणेश जी की आरती करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में सलमान खान के माता-पिता गणपति बप्पा की आरती करते नजर आते हैं।
अर्पिता के घर पर था पूरा खान परिवार
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलीम खान और सलमा खान के बाद गोद में भांजी को लेकर सलमान खान भी गणेश जी की आरती करते हैं। भगवान गणेश की पूजा के समय अर्पिता की बेटी आयत अपने मामा सलमान खान की गोद पर चढ़ी रही। पूजा के वक्त पूरा परिवार अर्पिता के घर पर मौजूद था। सलमान खान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
सलमान खान को पूजा देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
सलमान खान को इस तरह से भगवान गणेश की पूजा और आरती करते देखकर जहां उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। कई लोग सलमान खान को गणेश चतुर्थी मनाते देखकर खुश हैं, वहीं कई लोगों को ये सब अच्छा नहीं लगा है। लोगों ने सलमान खान की पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications