बहनोई की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखे सलमान खान, धमकियों के बीच घर में हुआ जश्न
मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान का पूरा परिवार चर्चा में आ गया था। भाईजान की सुरक्षा में भी अच्छा खासा इजाफा किया गया। वहीं पैपराजी ने भी भाईजान को स्पॉट करने को लेकर कुछ रूल्स बनाए। अब लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच हाल ही में सलमान खान के घर में पार्टी हुई मगर भाईजान इस पार्टी से नदारद ही दिखे।
दरअसल, 26 अक्तूबर को सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की गई। कोई शोर शराबा नहीं कोई धूम धड़ाका नहीं। एकदम सिंपल अंदाज में घरवालों ने बर्थडे सेलिब्रेट किया। मगर इस दौरान भाईजान नदारद ही दिखे। हां भाईजान के दोनों भाई इस पार्टी में नजर आए।

अर्पिता के पति आयुष की बर्थडेपार्टी में और सभी घरवाले दिखे। सोहेल खान और अरबाज खानभी इस पार्टी में थे। यहां तक कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी इस पार्टी का हिस्सा थे। मगर सलमान खान पार्टी में दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आए।
क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भाईजान को इसमें ढूंढ रहे हैं। फैंस ने रिएक्शन देते हुए कहा कि सिक्योरिटी रीजन के चलते ही भाईजान इस पार्टी में नहीं दिखे होंगे। तभी वे पार्टी से नदारद थे। हालांकि इसकी वजह क्या है, इस बात की जानकारी अभी नहीं सामने आई है।
बताते चलें कि साल 2014 में अर्पिता और आयुष की शादी हुई थी। सा 2016 में कपल ने अपने पहले बच्चे आहिल का वेलकम किया। इसके तीन साल बाद कपल की बेटी हुई। कपल की बेटी उस दिन पैदा हुई, जिस दिन सलमान खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। यानी कि 27 दिसंबर। आयुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने साल 2018 में सलमान खान के प्रोडक्शन लवयात्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 3 साल के बाद उन्हें फिल्म अंतिम में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications