'सलमान क्यों मांगे माफी?' काले हिरण मामले में बोले सलीम खान, बिश्नोई समाज को लेकर कही ये बात

Salman Khan Father Salim Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से लगातार एक्टर की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीं एक्टर को भी बार-बार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में सलमान के पिता सलीम खान का इस मामले में बड़ा बयान सामने आया है।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच पूरा खान परिवार परेशान है। ऐसे में एक्टर के पिता सलीम खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सलमान ने कुछ भी गलत नहीं किया तो वह किस बात की माफी मांगी।

Salman Khan

एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा कि, ''मैंने सलमान से पूछा था कि यह किसने किया, तो उन्होंने कहा कि वह मौके पर मौजूद ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब घटना ये हुई तो वह कार में भी नहीं थे। वह मुझसे कभी झूठ नहीं बोलता है। उसको नहीं है ये सब शौक जानवरों को मारने का। जानवरों से मोहब्बत करता है वो। वह एक कॉकरोच को भी नहीं मार सकता।"

उन्होंने आगे कहा, "माफी मांगना, ये स्वीकार करना है कि मैंने मारा है। सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। हमने कभी किसी कॉकरोच को भी नहीं मारा। हम इन चीजों में यकीन ही नहीं करते हैं। सलीम खान ने आगे अपने बेटे को बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि, सलमान किससे माफी मांगेंगे? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है, कितने जानवरों की आपने जान बचाई है? उन्होंने कभी किसी जानवर को नहीं मारा और ना ही कोई अपराध किया है।"

सुरक्षा खतरों के बीच सलमान गुरुवार देर रात बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे। इंडिया टुडे डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, सेट के बाहर पूरी सुरक्षा मौजूद रही जितनी देर एक्टर ने अपनी शूटिंग पूरी की। इसके अलावा सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में भी जुटे हैं। जो कि अगले साल 2025 में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ कार, इतने करोड़ किए खर्च, क्या लॉरेंस गैंग से डर गए भाईजान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+