'देखना मैं क्या करता हूं' जब सलमान खान ने को-स्टार दी थी सेट पर धमकी, सहम गई थीं एक्ट्रेस

Salman Khan Indira Krishnan: मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म तेरे नाम में सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

साल 2003 में सलमान खान की रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म इंदिरा कृष्णन ने भूमिका चावला की बड़ी बहन का रोल निभाया था। लेकिन फिल्म में एक ऐसा सीन आया था जब उन्हें सलमान खान को थप्पड़ मारना था जिसे करने के लिए वह काफी ज्यादा डरी हुई थीं।

Salman Khan

एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए इंदिरा ने बताया कि इस सीन को करने से पहले सलमान खान ने उन्हें धमकी दी थी। इंदिरा ने कहा कि, सलमान ने मुझसे ऐसे बात की न कि मैं बहुत ही ज्यादा डर गई थी। उन्होंने कहा कि अगर मुझे थोड़ा सा भी लगा न, इंदिरा, तो देखना मैं क्या करता हूं. मैं हंगामा मचा दूंगा।'

इंदिरा ने आगे कहा कि, 'सलमान ने जब मुझसे ऐसा तो फिर इतनी डर गई थी, वो सीन शूट करने में। मेरे हाथ कांप रहे थे जब मुझे सलमान को थप्पड़ मारना था। लेकिन वो बहुत ही अच्छे इंसान है। मुझे उसके साथ काम कर के बहुत कम्फर्टेबल महसूस हुआ था। मुझे कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि मैं सलमान खान के साथ काम कर रही हूं।'

इंदिरा कृष्णन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म रामायण में माता कौशल्या का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल प्ले करेंगे। इसके अलावा साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। वहीं सलमान खान को लॉरेंस गैंग से मिल रही धमकियों के बीच एक्टर लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Salman Khan Threat Case: सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे MLA जीशान को धमकी भरे कॉल, नोएडा से गिरफ्तार आरोपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+