एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए लेते हैं सलमान खान, 58 की उम्र में जमा लिए इतने करोड़, कमाई जान उड़ेंगे होश
Salman Khan Net Worth: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी सलमान खान का जलवा बरकरार है। वह अपने दमदार एक्शन सीन्स की मदद से आज भी बड़े पर्दे पर लोगों को एंटरटेन करते नजर आते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस भी उनके ग्लैमर के बिना अधबरा सा लगता है।
सलमान खान का 58वां जन्मदिन
जानकारी के अनुसार सलमान खान को इस इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने सालों में सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसी के चलते आज वह एक ब्रांड भी बन चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान आज के समय में कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

सलमान खान के पास 3000 करोड़ की सपंत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान करीब 3000 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में बतौर हीरो नजर आते हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस के कई सीजन्स को लंबे समय से होस्ट भी कर रहे हैं। वहीं सलमान खान कई ब्रांन्ड्स के विज्ञापन में भी दिखाई देते हैं जिससे उनीक मोटी कमाई होती है।
मुंबई के बांद्रा में 100 करोड़ का अपार्टमेंट
खबर है कि सलमान खान ने भारत और दुबई के कई जगहों पर लग्जरी प्रॉपर्टीज खरीद रखी हैं। हालांकि सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इस तीन मंजिला सी फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास है।
महीने में 16 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई
आपको बता दें कि सलमान खान एक महीने में करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। ऐसे में वह एक साल में 190 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं। सलमना खान एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं जबकि एक विज्ञापन के लिए वह करीब 7 करोड़ रुपए वसूलते हैं। सलमान खान अपनी फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस और कई इंवेस्टमेंट से मोटी कमाई करते हैं। वह चैरिटी पर जमकर खर्च करते हैं।

पनवेल में भाईजान का लगिजीरियस फार्महाउस
सलमान खान के पास महाराष्ट्र के पनवेल इलाके में 150 एकड़ में फैला एक शानदार फार्महाउस है। इस लग्जरी फार्महाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर जिम और कई तरह शानदार सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सलमान खान अक्सर इस फार्महाउस में अपने करीबियों लोगों के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। इसके अलावा सलमान खान ने दुबई में 'द एड्रेस डाउनटाउन', बुर्ज खलीफा के पास एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीद रखी है।
लग्जरी कार और बाइक्स का कलेक्शन
सलमान खान को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियोंका शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू सीरीज की 3 कारें- बीएमडब्ल्यू एक्स6, बीएमडब्ल्यू एम3 और बीएमडब्ल्यू एम5 हैं। इसके अलावा सलमान ऑडी क्यू7, ऑडी ए8, ऑडी आरएस7, रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज, टोयोटा लैंड क्रूजर और लेक्सस के भी मालिक हैं। वहीं सलमान खान के पास कई शानदार बाइक्स भी हैं, जिनमें लिमिटेड एडिशन सुजुकी इंट्रूडर एम1800 आरजेड, सुजुकी जीएसएक्स-आर 1000जेड, सुजुकी हायाबुसा और यमाहा आर1 शामिल हैं। सलमान खान को साइकिलिंग करना भी पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications