फायरिंग के बाद पहली बार गैलेक्‍सी अपार्टमेंट से बाहर निकले सलमान खान, नजर आई ऐसी सिक्योरिटी

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। भाईजान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गत 14 अप्रैल 2024 को फायरिंग होने के बाद से आम लोगों से लेकर बी-टाउन के सेलेब्स तक घबरा गए हैं। घटना के बाद से सलमान खान के करीबी उनका हालचाल ले रहे हैं।

सलमान खान घर से बाहर निकले
इसी बीच घटना के एक दिन बाद यानी 15 अप्रैल 2024 (सोमवार) को सलमान खान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने घर से बाहर निकले। वह अपने बुलेटप्रूफ गाड़ी में थे और उनकी कार के आगे-पीछे पुलिस का काफिला भी नजर आया। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी पुलिसकर्मी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

salman khan

एक्टर के साथ थी हाई सिक्योरिटी
सलमान खान को सही सलामत देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आए। हर कोई उनकी हिम्मत की दाद दे रहा है। आपको बता दें कि गत 14 अप्रैल 2024 (रविवार) को सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर दो अज्ञात हमलावरों ने सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और सात सेकेंड में 4 से 5 गोलियां बरसाकर फरार हो गए थे।

सीसीटीवी में दिखा था हमलावरों का चेहरा
हमलावरों ने सलमान खान के घर के पास में ही मौजद एक चर्च के बाहर बाइक छोड़ दी थी और लोकल ट्रेन पकड़कर सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पहुंचकर वकोला की तरफ ऑटो से रवाना हो गए थे। वहीं पर सीसीटीवी फुटेज में उनका चेहरा साफ दिखाई दिया था। अब खबर है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को गत 15 अप्रैल 2024 (सोमवार) देर रात को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात के भुज से दोनों आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की गुप्ता, (हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला) और 21 साल के सागर पाल (बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला) के रूप में हुई है। पुलिस से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने बताया है कि जो बंदूक इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई है। सुबह उन दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसके बाद मुंबई लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+