Aayush Sharma: आयुष शर्मा का हुआ कार एक्सीडेंट, नशे में धुत्त ड्राइवर ने मारी गाड़ी को टक्कर
Aayush Sharma: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष्मान खुराना को एक बुरी खबर है। मुंबई में उनका कार एक्सीडेंट हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस परेशान हो गए। खैर घबराने वाली लेकिन कोई बात नहीं है क्योंकि जिस वक्त ये घटना हुई उस दौरान एक्टर कार में मौजूद नहीं थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान कार में आयुष शर्मा का ड्राइवर था। वह मुंबई में कार लेकर गैस स्टेशन की तरफ जा रहा था कि तभी अचानक एक बाइक वाला आया और उसने एक्टर की कार में जोरदार टक्कर मारी। खैर अब तक इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है कि ड्राइवर की कैसी हालत है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त ये हादसा हुआ तो नशे की हालत में धुत्त कार चालक ने वहां से भागने की कोशिश लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। खैर चिंता करने की कोई बात नहीं है आयुष शर्मा बिल्कुल ठीक हैं। इस कार एक्सीडेंट को लेकर आयुष शर्मा या फिर सलमान खान की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।
बता दें कि, आयुष शर्मा ने साल 2018 में लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में वरीना हुसैन नजर आई थीं। एक्टर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई। अब एक्टर फिल्म 'रुसलान' में नजर आएंगे जो कि अगले साल 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि, आय़ुष शर्मा की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है। दोनों के दो बच्चे भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications