क्या आप सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के परिवार वालों को जानते हैं? भाईजान की सुरक्षा के लिए मिलती है इतनी सैलरी

Salman Khan Bodyguard Shera Family and Salary: बॉलीवुड के सुपरस्टार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी वह अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं तो कभी धमकीभरे मैसेजेस को लेकर।

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी
आपको बता दें कि सलमान खान को गत 14 अप्रैल 2025 को एक अनजान शख्स ने जान से मारने की धमकी देते हुए एक मैसेज किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने सुपरस्टार को धमकीभरा मैसेज भेजने वाले आरोपी को गुजरात के वडोदरा से हिसारत में ले लिया था।

Salman Khan Bodyguard Shera

26 साल के लड़के ने भाईजान को भेजा मैसेज

पुलिस की मानें तो 26 साल के एक लड़के ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि उस लड़के के परिवार वालों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद से सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं।

सलमान खान के घर पर हो चका है हमला

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार सलमान खान और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकियां मिली हैं। एक बार तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने वाले 2 शूटरों ने सुपरस्टार के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित उनके घर पर फायरिंग तक कर दी थी।

सलमान खान को Y+ कैटगरी की सिक्योरिटी

इस फायरिंग की घटना के बाद से सलमान खान को Y+ कैटगरी की सिक्योरिटी मिल रही है। साथ ही एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस ने सिक्योरिटी भी ज्यादा टाइट कर दी गई है। वहीं सलमान खान की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा पर है। शेरा हमेशा सुपरस्टार के साथ रहते हैं।

सलमान खान का पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा

आपको बता दें कि बॉडीगार्ड्स स्टार्स के साथ उनकी परछाई की तरह रहते हैं। इनकी नजरें चारों तरफ होती हैं और एक्टर्स पर आने वाले खतरे को ये दूर से ही भांप लेते हैं। सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा काफी पॉपुलर हैं।

कौन-कौन हैं शेरा के परिवार में?

शेरा पिछले 25 सालों से सलमान खान के साथ हैं और उनकी परछाई बनकर रहते हैं। वहीं भाईजान भी शेरा को अपने परिवार का सदस्य ही मानते हैं। आपको बता दें कि शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। शेरा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। शेरा अपने परिवार के साथ ही मुंबई में रहते हैं।

शेरा की सालाना कमाई

शेरा भी अपने मालिक सलमान खान की तरह ही लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेरा को सलमान खान की सुरक्षा के लिए हर महीने 15 लाख रुपये की सैलरी मिलती है। वह सालाना 2 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं।

शेरा की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेरा की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये के आसपास है। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा साल 1995 से खान परिवार के साथ हैं। वह खुद टाइगर सिक्योरिटी नाम की एक सुरक्षा एजेंसी भी चलाते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+