करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी, 10 लग्जरी कार, 4 आलीशान बाइक्स के मालिक हैं सलमान खान, जानें भाईजान की कुल संपत्ति

Salman Khan Birthday: सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी कुल संपत्ति, लग्जरी गाड़ियों और विदेशों में मौजूद उनकी प्रॉपर्टी के बारे में।

salman khan

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान खान हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। सलमान खान न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि कई शोज के प्रोड्यूसर भी हैं। कुछ समय पहले बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी जिसके बाद उनका सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। आपको बता दें कि सलमान खान को इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने सालों में सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसी के चलते आज वह एक ब्रांड भी बन चुके हैं। आज सलमान खान का 56वां जन्मदिन है। आज इस खास अवसर पर आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

3000 करोड़ रुपए के मालिक हैं सलमान खान

3000 करोड़ रुपए के मालिक हैं सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में बतौर हीर काम करते हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते हैं। इसके अलावा सलमान खान कई ब्रांन्ड के एड करते भी नजर आते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान के पास भारत और दुबई के कई जगहों पर लग्जरी प्रॉपर्टीज भी हैं।

100 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रहते हैं सलमान खान

100 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रहते हैं सलमान खान

आपको बता दें कि सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इस तीन मंजिला सी फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपार्टमेंट के अलावा भी सलमान खान के पास मुंबई में ही कई प्रॉपर्टीज हैं जिनकी कीमत करोड़ों रुपयों में है।

दुबई में भी है सलमान खान की प्रॉपर्टी

दुबई में भी है सलमान खान की प्रॉपर्टी

जानकारी के अनुसार सलमान खान के पास महाराष्ट्र के पनवेल में 150 एकड़ में फैला एक शानदार फार्महाउस है। इस लग्जरी फार्महाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर जिम और अन्य सभी शानदार सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सलमान खान अक्सर यहां अपने करीबी लोगों के साथ मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। इस फार्म हाउस के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इसके अलावा सलमान खान के पास दुबई में भी द एड्रेस डाउनटाउन, बुर्ज खलीफा के पास आलीशान प्रॉपर्टी मौजूद है।

इन कारों और बाइक्स के मालिक हैं सलमान खान

इन कारों और बाइक्स के मालिक हैं सलमान खान

सलमान खान के पास रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू सीरीज से लेकर ऑडी जैसी कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। उनके पास बीएमडब्ल्यू सीरीज की 3 कारें- बीएमडब्ल्यू एक्स6, बीएमडब्ल्यू एम3 और बीएमडब्ल्यू एम5 हैं। इसके अलावा सलमान ऑडी क्यू7, ऑडी ए8, ऑडी आरएस7, रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज, टोयोटा लैंड क्रूजर और लेक्सस के भी मालिक हैं। इसके अलावा, सलमान खान के पास कई शानदार बाइक्स भी हैं, जिनमें लिमिटेड एडिशन सुजुकी इंट्रूडर एम1800 आरजेड, सुजुकी जीएसएक्स-आर 1000जेड, सुजुकी हायाबुसा और यमाहा आर1 शामिल हैं। सलमान खान को साइकिलिंग करना भी खूब पसंद है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

इन फिल्मों में आएंगे नजर

जानकारी के अनुसार सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'अंतिम' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक्सटेंडेड कैमियो निभाया था। इसके अलावा सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म के अलावा सलमान खान अपने होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' में भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+