OMG! 100-150 करोड़ रुपये नहीं बल्कि इतना पैसा लेते हैं सलमान खान, बिग बॉस 19 के प्रोड्यूसर ने बता दी असली रकम
Salman Khan Bigg Boss Real Salary: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के चर्चित होस्ट सलमान खान एक बार फिर अपनी फीस को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से यह चर्चा थी कि सलमान हर सीज़न के लिए ₹150 से ₹200 करोड़ तक की फीस लेते हैं। अब शो के निर्माता ऋषि नेगी (सीईओ, बनीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया) ने इन अटकलों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

निर्माता ऋषि नेगी ने दी स्पष्ट प्रतिक्रिया
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि नेगी ने कहा, "सलमान खान और जियोसिनेमा के बीच सीधा अनुबंध है, इसलिए मुझे उसकी सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन जो भी रकम उन्हें दी जा रही है, वह हर पैसे के लायक हैं। मेरे लिए इतना ही काफी है कि वह हर सप्ताहांत हमारे साथ मंच पर मौजूद रहते हैं।" उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि सलमान खान की फीस को लेकर जो भी अफवाहें फैल रही थीं, उनमें काफी हद तक सच्चाई है।
सलमान और 'बिग बॉस' का इमोशनल रिश्ता
हर सीज़न के बाद सलमान खान द्वारा शो छोड़ने की अफवाहें भी सामने आती रही हैं। इस पर ऋषि नेगी ने कहा कि ये चर्चाएं नई नहीं हैं, लेकिन सलमान का शो से अब गहरा भावनात्मक जुड़ाव बन चुका है। उन्होंने कहा, "यह उनके स्टेज पर परफॉर्मेंस और चर्चाओं में दिखता है। जब भी वह किसी विवाद या मुद्दे पर बात करते हैं, वह पूरी ईमानदारी और दिल से बोलते हैं।"
हर सीज़न में शो छोड़ने की चर्चा
ऋषि नेगी ने आगे बताया कि कभी-कभी सलमान खुद यह महसूस करते हैं कि शायद वह अब आगे शो नहीं कर पाएंगे, लेकिन हर बार वह दोबारा शो से जुड़ जाते हैं। उन्होंने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि उन्होंने अब तक हमेशा 'हाँ' कहा है। हर नए सीज़न से पहले हम उनके साथ बैठकर आगामी एपिसोड्स पर चर्चा करते हैं।"
स्ट्रीमिंग और टेलीविजन पर प्रसारण का समय
'बिग बॉस 19' वर्तमान में हर दिन रात 9 बजे जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होता है, जबकि कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण किया जाता है। सलमान खान की लोकप्रियता और उनकी जोशभरी होस्टिंग शैली के चलते यह शो हर सीज़न में दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखता है।












Click it and Unblock the Notifications