Salman Khan Bigg Boss Fees: पिछले सीजन के मुकाबले सलमान को इस बार 100 करोड़ रुपये मिलेंगे कम, जानिए नई फीस
Salman Khan Bigg Boss Fees: सलमान खान के फेमस टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का आगाज होने वाला है। इस बार शो में बहुत कुछ नया होने वाला है। भले ही शो की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन इस शो को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दर्शक भी शो की हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए बेताब हो रहे हैं। इस बार शो में कंटेस्टेंट कौन होंगे। उनकी जानकारी हम आपको देते हैं।
इस बीच, यह भी जानकारी सामने आई है कि सलमान खान इस सीजन के लिए कितनी फीस ले रहे हैं।

स्क्रीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इस शो के 15 हफ्तों के लिए 120 से 150 करोड़ रुपये की फीस लेंगे। खबरों की मानें तो इस साल सीजन का बजट पहले से कम है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए सलमान खान ने 96 करोड़ रुपये लिए थे, जबकि सीजन 18 के लिए 250 करोड़ और सीजन 17 के लिए 200 करोड़ रुपये लिए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शो 5 महीने तक चलेगा, जिसमें से सलमान खान शुरुआत के 3 महीने शो को होस्ट करेंगे। उसके बाद फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर भी शो को होस्ट कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स हैं कि इस सीजन में राम कपूर, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर, राज कुंद्रा, अनीता हसनंदानी, मुनमुन दत्ता, गौरव तनेजा, कनिका मान, अपूर्व मखीजा, डेजी शाह, धीरज कपूर, अलीशा पंवार, कृष्णा श्रॉफ (जैकी श्रॉफ की बेटी), फैज़ू, तनुश्री दत्ता और शरद मल्होत्रा जैसे एक्टर्स आ सकते हैं। साथ ही महाकुंभ से फिर से चर्चा में आई ममता कुलकर्णी भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि इन नामों की पुष्टि ऑफिशियली नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
खैर'बिग बॉस' के थीम की बात करें तो हर बार की तरह 19वें सीजन की थीम भी अलग होगी। इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब 'बिग बॉस तक' नामक एक सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, इस बार शो की थीम 'रिवाइंड' होगी। इसका मतलब है कि शो में कुछ पुरानी चीजें दोबारा देखने को मिल सकती हैं। जिससे दर्शकों को भी मजा आएगा।












Click it and Unblock the Notifications