बंद हो जाएगी की सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान, मुंबई में लगा सेट भी तोड़ा, आखिर क्या है वजह
Battle of Galwan: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही सलमान खान के फैंस एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से उनका पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है। जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की अगस्त में शुरू होने वाली थी, लेकिन आगे बढ़ा दी गई। जिसके कई कारण बताए गए। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान की ये फिल्म बंद हो सकती है।
दरअसल, सलमान की फिल्म 2020 में गलवान वैली में हुई उस हिंसक झड़प पर बेस्ड है। जिसमें भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों से लड़ाई हुई थी। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि सलमान की फिल्म आर्मी की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है। ये मुद्दा काफी सेंसेटिव है। इसलिए ये फिल्म बंद भी सकती है। हालांकि सलमान आर्मी के अफसरों से बातचीत कर रहे हैं।

दूसरी रिपोर्ट में ये बताया कि मुंबई के बांद्रा में फिल्म के लिए जो सेट लगाया गया था उसे तोड़ा जा रहा है। इसकी भी जानकारी अभी ऑफिशियल रूप से नहीं आई है। बता दें, 1 अगस्त को सलमान मुंबई में शूट शुरू करने वाले थे। ये शेड्यूल 10 दिनों का था। इसके बाद दूसरा शेड्यूल लद्दाख में शुरू होना था। लेकिन सलमान ने 1 अगस्त की शूटिंग को आगे खिसका दिया है। 48 घंटे पहले ही सलमान ने शूटिंग कैंसिल कर दी।
बता दें, न्यूज एजेंसी PTI करते हुए सलमान ने कहा था, "इस फिल्म का किरदार फिजिकली रूप से बहुत चैलेंजिंग और डिमांडिंग है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अब इसे यानी अपनी ट्रेनिंग को ज़्यादा समय देना होगा। पहले, मैं इसे एक या दो हफ़्ते में आराम से कर लेता था, लेकिन अब मैं दौड़ रहा हूं, एक्सरसाइज कर रहा हूं। क्योंकि फिल्म की मांग ही यही है। उदाहरण के लिए, सिकंदर में, एक्शन अलग था। किरदार अलग था। लेकिन ये मूवी शारीरिक रूप से कठिन है खासकर लद्दाख में, ऊँचाई पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना है। ये सब बहुत अलग और चुनौतियों से भरा हुआ है।"
सलमान ने आगे कहा, "मेरे पास लद्दाख में 20 दिन और फिर ठंडे पानी में सात-आठ दिन बिताने का मौका है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।" इससे ये क्लियर हो गया है कि फिल्म की शूटिंग अब अगस्त की जगह जुलाई में शुरू होगी। बता दें, सलमान की फिल्में हमेशा ईद के दिन रिलीज होती रही हैं।लेकिन इस बार उन्होंने स्वीकार किया कि 'बैटल ऑफ गलवान' जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि इस बात पर अभी तक ऑफिशियली मुहर नहीं लगी है। इसलिए oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications