रक्षा मंत्री के कहने पर सलमान खान ने बदली 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट, अब इस तारीख आएगी फिल्म!

Salman Khan Battle of Galwan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अब मेकर्स ने अपनी योजना बदल दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह वॉर ड्रामा फिल्म जुलाई या अगस्त 2026 में रिलीज की जाएगी। इस बदलाव से सलमान के फैंस में नई तारीख को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि सलमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ के कहने पर रिलीज डेट में बदलाव किया है।

Salman Khan Battle of Galwan

मुंबई में जारी है शूटिंग का आखिरी चरण
लद्दाख में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद सलमान खान इन दिनों मुंबई में फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं, जो अपनी एक्शन और रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म भारत-चीन गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और देशभक्ति से भरपूर एक इमोशनल वॉर ड्रामा के रूप में पेश की जाएगी।

ट्रेलर रिलीज की संभावित तारीख सामने आई
फैन पेज SalmanKhanFC-Rajasthan के ट्वीट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर जून या जुलाई 2026 में रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि ट्रेलर लॉन्च की संभावना करीब 80% है, जिससे यह संकेत मिलता है कि फिल्म की प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत जल्द होने वाली है।

सलमान की दमदार आर्मी लुक में वापसी
'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान एक भारतीय सेना के ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ, हीरा सोहल, विपिन भारद्वाज, सिद्धार्थ मूली, हर्षिल शाह, और अभिश्री सेन जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।

'सिकंदर' के बाद दर्शकों की उम्मीदें बड़ी
सलमान खान आखिरी बार ए.आर. मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। हालांकि फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन ही कर पाई। ऐसे में 'बैटल ऑफ गलवान' से फैंस को सलमान की धमाकेदार वापसी की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+