क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती के भद्दे कमेंट पर सलमान बुरी तरह भड़के, नेशनल टीवी पर सरेआम बोले- 'तुम हो कौन'
Weekend Ka Vaar Update: 'बिग बॉस 19' का सातवां हफ्ता हंगामे के नाम रहा। इस बार एक से एक टास्क हुए। जिसमें कई रद्द हुए। वहीं, इस बार घर में कई झड़प हुईं। एक तरफ अमाल ने जानबूझ कर अभिषेक बजाज क उकसाया। दूसरी तरफ राशन टास्क में मालती की वजह से घरवालों को आधा राशन मिला। अमाल ने इस हफ्ते काफी बदतमीजी की। जिसमें उन्होंने फरहाना की थाली तक उठाकर फेक दी।

मालती ने भी घर में खूब हंगामा करने की कोशिश की। जिसकी वजह से इस बार के वीकेंड का वार में सलमान खान की तरफ से खूब फटकार सुननी पड़ेगी। इतना ही नहीं मालती को सलमान काफी कुछ खरी-खोटी सुनाएंगे।
रिपोर्ट्स की माने तो मालती को सलमान खान नेहल के कपड़ों की ऊपर भद्दा कमेंट करने पर फटाकर लगाई है। उन्होंने मालती से कहा कि आप कौन हो कि बताओगे किसे कैसे कपडे पहनने चाहिए। इसके अलावा भी सलमान ने काफी कुछ मालती को कहा है। जो इस बार के वीकेंड के वार में देखने को मिलेगा। बता दें, हलवे विवाद के बीच दूसरी लड़ाई नेहल चुडासमा और मलती चाहर के बीच भी हुई। झगड़े के दौरान मालती ने नेहल के कपड़ों पर शर्मनाक टिप्पणी कर दी, "झगड़ा करने से पहले पूरे कपड़े पहनकर आ।" मालती की इस बात से नेहल को गुस्सा आया, और बसीर अली भी उनके समर्थन में खड़े हो गए। बसीर ने जमकर मलती को खरी-खोटी सुनाई। इस घटना ने घर का विवाद और बढ़ा दिया है।
इन झगड़ों से 'बिग बॉस 19' का घर अब मनोरंजन नहीं, युद्धक्षेत्र बनता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स खुलकर भिड़ने से हिचकिचाते नहीं हैं, और विवाद कुछ भी कहने-करने की सीमा नहीं पहचानते। बीते दिन हुए टास्क को भी बिग बॉस ने रद्द कर दिया है। इसकी वजह नीलम रहीं। बिग बॉस ने गौरव को चिल्लाया भी। इसको लेकर सलमान खान ने भी गौरव को वीकेंड का वार में खरी खोटी सुनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications