कौन है सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला शख्स? फोन कर की पैसों की डिमांड

Salman Khan Death Threat: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। लॉरेंस गैंग लगातार एक्टर को मारने का प्लान बना रहा है। अब इस बीच एक बार फिर सलमान और और बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को धमकी मिली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित कार्यालय को शुक्रवार शाम को संदेश मिला, जिसमें फिरौती न देने पर सलमान खान और विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के एक कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति के रूप में मोहम्मद तैयब की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Salman Khan

जानकारी के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी के कार्यलय में एक धमकी भरा फोन कॉल आया था और साथ ही पैसों की डिमांड की। पैसे ना देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी देने वाले इस आरोपी का नाम गुफरान खान बताया जा रहा है।

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिले एक धमकी भरे संदेश पर जमशेदपुर के 24 वर्षीय सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसीन को गिरफ्तार किया था। धमकी भरे संदेश में फिरौती के तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

सलमान खान को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार किया और इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि लॉरेंस गैंग फिर भी बाज नहीं आया और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग कर दी। ये मामला थमा नहीं कि अब सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी। अचानक उनके बेटे के ऑफिस के बाहर बाबा पर खूब गोलियां बरसाई। साथ ही लॉरेंग गैंग ने कहा कि ये सलमान खान के लिए एक चेतावनी है। फिलहाल सलमान ने मीडिया से दूरी बना ली और उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan Threat Case: सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे MLA जीशान को धमकी भरे कॉल, नोएडा से गिरफ्तार आरोपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+