Video: पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी में जमकर नाचे सलमान खान, शिल्पा ने भी लगाए ठुमके

Video: पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी जमकर नाचे सलमान खान और शिल्पा शेट्टी, 'जुम्मे की रात' पर किया जबरदस्त डांस

मुंबई, 19 दिसंबर: पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी हाल ही में हुई है। शनिवार (19 दिसंबर) को सलमान खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी समेत कई बॉलीवुड हस्तियां इस शादी में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान और अनिल और शिल्पा स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान नीले रंग के सूट में हैं और अनिल कपूर काले रंग के ड्रेस में हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी ऑरेंज रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं।

'जुम्मे की रात' पर नाचे सलमान और शिल्पा शेट्टी

'जुम्मे की रात' पर नाचे सलमान और शिल्पा शेट्टी

शिल्पा और सलमान खान जुम्मे की रात गाने पर एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं अनिल कपूर अपने ठेठ अंदाज में डांस कर रहे हैं। गाने जुम्मे की रात पर सलमान खान अपनी फिल्मों के स्टेप पर डांस करते हैं। यहां तक कि सलमान खान फ्लाइंग किस भी देते नजर आते हैं। शादी में जयपुर जाने के लिए सलमान खान ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लिया था। सलमान खान फिलहाल बिग बॉस 15 को होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान शादी में जाने से पहले ही वीकेंड का वार एपिसोड को प्री-रिकॉर्ड किया था।

सलमान की कैटरीना के साथ आने वाली है फिल्म

सलमान की कैटरीना के साथ आने वाली है फिल्म

सलमान खान बिग बॉस के अलावा टाइगर-3 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। शादी के बाद कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म की शूटिंग पर वापसी करेंगी। इसी बीच अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जग जियो' की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं शिल्पा शेट्टी इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज अभी काम कर रह हैं। जज पैनल में उनके साथ किरण खेर और बादशाह भी हैं।

जब सलमान ने उड़ाया था शिल्पा का मजाक

जब सलमान ने उड़ाया था शिल्पा का मजाक

कुछ महीने पहले सलमान खान ने बिग बॉस 15 में शिल्पा के पति राज कुंद्रा के केस के बारे में मजाक उड़ाया था। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सलमान और शिल्पा के बीच सब कुछ ठीक लग रहा है। शिल्पा हाल ही में सलमान के साथ उनके द-बैंग टूर पर रियाद भी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+