विक्की-कैट को सलमान ने दी रेंज रोवर तो रणबीर ने गिफ्ट किया डायमंड नेकलेस! जानें किस स्टार ने क्या दिया?

मुंबई, 15 दिसंबर: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वाड़ा, जो कि सवाई माधोपुर में है, उसमें शाही अंदाज में शादी की। शादी के बाद से ही नई नवेली जोड़ी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर छाईं हुई हैं। नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट पर वेडिंग से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की है, जिसको उनके फैंस ने काफी पसंद किया, और वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। विक्की और कैट की शादी के बाद अब सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट में उनको मिले महंगे-महंगे गिफ्ट्स का खुलासा हुआ है, जो बॉलीवुड के स्टार्स की ओर से उनको दिए गए हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर और सलमान खान का नाम भी शामिल है।

महंगे-महंगे गिफ्ट बटोर रहे कैट-विक्की

महंगे-महंगे गिफ्ट बटोर रहे कैट-विक्की

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब सात जन्मों के लिए एक साथ एक दूसरे के हो चुके हैं। बॉलीवुड के गलियारों में हुई यह शादी इस साल की सबसे महंगी शादियों में से एक है। बताने की जरूरत नहीं है कि मीडिया ने इस शादी को किस तरह से कवर किया है, फिर भी इस जोड़े ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था और शादी से पहले तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। वहीं अब बॉलीवुड लाइफ में छपि रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद अब दोनों लोग खूब महंगे-महंगे गिफ्ट बटोर रहे हैं।

ऋतिक, आलिया, अनुष्का और किंग खान ने दिया ये गिफ्ट

ऋतिक, आलिया, अनुष्का और किंग खान ने दिया ये गिफ्ट

रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट ने न्यूली वेड कपल को परफ्यूम बास्केट गिफ्ट के तौर पर दिया है, जिसकी कीमत लाखों रुपए है। वहीं अनुष्का शर्मा ने 6.40 लाख की कीमत वाले डायमंड के इयररिंग दिए। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने इस जोड़े को शानदार पेंटिंग गिफ्ट में भेजी है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। ऐसे ही ऋतिक रोशन ने विक्की कौशल को एक सुपरबाइक बीएमडब्ल्यू जी310 आर उपहार में दी है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए हैं।

विक्की ने कैट को दी 1.30 करोड़ की डायमंड की रिंग

विक्की ने कैट को दी 1.30 करोड़ की डायमंड की रिंग

इसी तरह 'मनमर्जिया' की कोस्टार तापसी पन्नू ने विक्की को डेढ़ लाख की कीमत का प्लेटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इधर, खुद दूल्हे विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ को 1.30 करोड़ की महंगी कीमत वाली डायमंड की रिंग दी है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की से महंगा गिफ्ट सलमान खान और रणबीर कपूर के कैटरीना को दिया है।

जानें सलमान और रणबीर ने क्या दिया?

जानें सलमान और रणबीर ने क्या दिया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ को एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान और रणबीर कपूर ने भी काफी महंगा गिफ्ट भेजा है। सलमान खान ने विक्की-कैट को 3 करोड़ रुपए की की रेंज रोवर तोहफे में दी है, जबकि रणबीर कपूर ने 2.70 करोड़ रुपए की कीमत का डायमंड नेकलेस कैटरीना को गिफ्ट किया है।

कैट ने विक्की को गिफ्ट किया अपार्टमेंट

कैट ने विक्की को गिफ्ट किया अपार्टमेंट

दूसरी ओर कैटरीना ने अपने पति विक्की को मुंबई में एक अपार्टमेंट दिया है, जिसकी कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि गिफ्ट बहुत ज्यादा महंगे हैं और इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि बॉलीवुड स्टार्स ने वास्तव में ये तोहफे उपहार दिए थे या नहीं, लेकिन ऐसी खबरें मीडिया में फैली हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+