अगर जैकलीन ने मानी होती 'भाईजान' की बात तो... सलमान ने सुकेश को लेकर पहले ही दी थी चेतावनी

सुकेश मामले में एक्ट्रेस का नाम सामने आने के बाद सलमान खान ने जैकलीन से दूरी बना ली है। एक्टर ने पहले ही जैकलीन को ठग से दूर रहने की सलाह दी थी लेकिन एक्ट्रेस ने 'भाईजान' की एक न सुनी।

मुंबई, 19 सितंबर: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिज को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आ रहा है। जैकलीन फर्नांडीज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुरी फंसती दिखाई दे रही हैं। अब जैकलीन और सुकेश का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। हालांकि, दोनों को लेकर कई राज पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। हाल ही में जैकलीन ने सुकेश को अपना ड्रीम मैन बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल सा मच गया। हालांकि, इस बीच खबर ये भी है कि सुकेश से नजदीकियां बढ़ती देख बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी जैकलीन को चेतावनी दी थी।

नहीं खत्म हो रहीं जैकलीन की मुश्किलें

नहीं खत्म हो रहीं जैकलीन की मुश्किलें

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस को पुलिस के सामने हाजिर होना पड़ता है। लेकिन अगर जैकलीन फर्नांडीज ने अपने दोस्तों या फिर सलमान खान की बात मानी होती, तो शायद वे इस मुश्किल से बच सकती थीं।

दोस्तों से बना ली दूरी

दोस्तों से बना ली दूरी

जैकलीन फर्नांडीज के अलावा सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई और अदाकाराओं का नाम भी सामने आया है। हालांकि, इस लिस्ट में जैकलीन का नाम टॉप पर है। कथित तौर पर इस मामले के सामने आते ही एक्ट्रेस अपने कई दोस्तों से दूर हो गई हैं और इसमें सलमान खान का भी एक नाम है।

नहीं मानी 'भाईजान' की बात

नहीं मानी 'भाईजान' की बात

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान कानूनी पचड़ों से दूर रहना चाहते हैं। वहीं एक्टर खुद भी कोर्ट के कई मामलों में उलझे हुए हैं। सलमान खान ने जैकलीन को पहले ही सुकेश से दूर रहने की सलाह दी थी लेकिन एक्ट्रेस ने 'भाईजान' की बात नहीं मानी।

ईडी कर रहा मामले की जांच

ईडी कर रहा मामले की जांच

बताते चलें कि 200 करोड़ रुपये के इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से जैकलीन काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि जैकलीन ने सुकेश से कई महंगे गिफ्ट्स भी लिए थे।

जैकलीन समेत नोरा से भी हुई पूछताछ

जैकलीन समेत नोरा से भी हुई पूछताछ

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जैकलीन फर्नांडीज से तो पूछताछ चल ही रही है लेकिन जो भी इस कॉनमैन के लिंक में आए थे, उन सभी की खोज भी पुलिस कर रही है। बता दें कि मामले में नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+