Salman-Aishwarya: इस एक्ट्रेस की वजह से ही साथ आ पाए सलमान-ऐश्वर्या, वरना कभी नहीं बनती जोड़ी

Aishwarya Rai Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। लेकिन एक रिश्ता है जिसे खत्म हुए भले ही कितने साल हो गए होंगे लेकिन आज भी दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान और ऐश्वर्या राय की। दोनों को साथ देखना फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन अफसोस ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने साथ में दिल का रिश्ता और ढाई अक्षर प्रेम के में काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन काफी पसंद की जा रही थी। इसके बाद ऐश्वर्या और सलमान फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एकसाथ नजर आए थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी।

Aishwarya Rai

जी हां फिल्म हम दिल दे चुके सनम का ऑफर पहले करीना कपूर को मिला था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया था। बाद में ये ऑफर ऐश्वर्या राय को दिया गया और उन्होंने ये फिल्म साइन कर दी थी। इस फिल्म में फिर वह सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आईं।

साल 1999 में रिलीज हुई हम दिल दे चुके सनम में ये जोड़ी काफी हिट साबित हुई थी। फिल्म ने पर्दे पर खूब नाम कमाया और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय एकसाथ फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

अफसोस की बात ये है कि साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय फिर कभी बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर नहीं आए। जी हां इसके बाद दोनों की राहें जूदा हो गई थी। ऐश्वर्या ने सलमान पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। खैर अब ऐश्वर्या शादीशुदा हैं और वह बच्चन परिवार की बहू हैं। एक्ट्रेस की शादी साल 2007 में अभिषेक बच्चन से हुई थी। वहीं सलमान खान आज भी सिंगल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+