फिल्म इंडस्ट्री को फिर लगा बड़ा झटका, 91 साल की उम्र में इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन
फिल्म इंडस्ट्री को फिर लगा बड़ा झटका, 91 साल की उम्र में इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन
मुंबई, 23 दिसंबर: 1968 में आई फिल्म चिट्टी चिट्टी बैंग बैंग और माई फेयर लेडी में अभिनय करने वाली वरिष्ठ अभिनेत्री सेली ऐन होव्स का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। हॉलीवुड एक्ट्रेस सेली ऐन होव्स ने एक बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग की शुरुआत की थी। सेली ऐन होव्स के बेटे एंड्रयू हार्ट एडलर ने बुधवार (22 दिसंबर) को प्रेस एसोसिएशन को दिए इंटरव्यू में अपनी मां की मौत की पुष्टि की है। सेली ऐन होव्स के भतीजे टोबी होवेस ने ट्विटर पर कहा कि परिवार को उम्मीद थी कि इस क्रिसमस तक वह हमारे साथ रहेंगी। हालांकि टोबी होवेस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि एक्ट्रेस सेली ऐन होव्स की मौत किस वजह से हुई है।

12 साल की उम्र से सेली ऐन होव्स कर रही थीं फिल्मों में काम
न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच गार्डन में उनकी मृत्यु हुई है। हॉलीवुड एक्ट्रेस सेली ऐन होव्स ने 12 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। सेली ऐन होव्स के माता-पिता बॉबी होवेस और पेट्रीसिया मेलोन भी फिल्म इंडस्ट्री थे।

140 से अधिक फिल्मों में अभिनेत्री ने किया काम
पांच दशकों में सेली ऐन होव्स ने 140 से अधिक फिल्मों, संगीत, नाटकों और टेलीविजन परियोजनाओं में काम किया है। एक्ट्रेस एम्मा विलियम्स श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, सेली ऐन होव्स एक महान अदाकारा थे। एम्मा विलियम्स ने कहा, '' वह एक उदार और दयालु महिला थीं, जब भी मैं उनसे मिली हूं, उन्होंवे मुझे सलाह और समर्थन और सबसे अधिक प्यार दिया। मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।"

इस किरदार से चमकी थीं सेली ऐन होव्स
सेली ऐन होव्स ने 1958 में न्यूयॉर्क के ब्रॉडवे पर माई फेयर लेडी में एलिजा डूलिटल की भूमिका निभाने के बाद चमकी थीं। 1963 में उन्हें ब्रिगेडून में उनके काम के लिए एक संगीत में सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री के लिए टोनी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। चिट्टी चिट्टी बैंग बैंग में उन्होंने एक कन्फेक्शनरी मैग्नेट की बेटी की भूमिका निभाई, जिसमें उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications