सलमान खान की वजह से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या? सलीम खान बोले- 'हर कोई बचना चाहता है'

Salim Khan On Baba Siddique: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में लगातार मुंबई पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई। बार-बार एक्टर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिल रही है। अब इस मामले में सलीम खान ने बड़ा बयान दिया।

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब सलीम खान से पूछा गया कि क्या सलमान खान की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि इससे कोई ताल्लुक है, बाबा सिद्दीकी का इससे क्या ताल्लुक हो सकता है।''

Salim Khan

इसके अलावा उनसे पूछा गया कि, बाबा सिद्दीकी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने सलमान को लॉरेंस बिश्नोई से बचाने की कोशिश की थी, तो सलीम ने कहा कि, "पुलिस भी सलमान के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों की भी रक्षा कर रही है। इसमें क्या है? हर कोई बचाना चाहता है...जिंदगी जो है कभी भी जा सकती है, किसी की भी जा सकती है।"

इसके अलावा सलीम खान ने सलमान का पक्ष लेते हुए कहा कि, उन्होंने किसी की हत्या नहीं की है। वहीं उन्होंने बिश्नाई समाज से काले हिरण की हत्या मामले में सलमान के माफी मांगने को लेकर कहा, "माफी उससे मांगी जाती है जिसके साथ आपने कुछ गलत किया हो। आपने जो गुनाह किया है. किसी का दिल दुखाया है उससे माफी मांगों। आप दरख्त के सामने थोड़ी कहेंगे कि मुझे माफ कर देना।"

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद सलमान खान को फिर से लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अब भाईजान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ कार, इतने करोड़ किए खर्च, क्या लॉरेंस गैंग से डर गए भाईजान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+