Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिर से वेंटिलेटर पर Salim Khan, कब होंगे डिस्चार्ज? क्यों नहीं हो रहा हेल्थ में सुधार? डॉक्टरों ने क्या कहा?

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं। ब्रेन हेमरेज (Brain Hemorrhage) के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

सलीम खान की हेल्थ में हो रहा सुधार
सलीम खान के करीबी सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।

Salim Khan

17 फरवरी 2026 की सुबह इमरजेंसी में हुए थे भर्ती

बताया जा रहा है कि गत 17 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को दिमाग से जुड़ी गंभीर समस्या के बाद अस्पताल लाया गया था। शुरुआती जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई थी जिसने तुरंत उनकी स्थिति का आंकलन किया था।

Salim Khan की हेल्थ को लेकर डॉ. जलील पारकर का शॉकिंग खुलासा, MRI-CT Scan में सामने आया ऐसा सच
Salim Khan की हेल्थ को लेकर डॉ. जलील पारकर का शॉकिंग खुलासा, MRI-CT Scan में सामने आया ऐसा सच

डॉक्टरों की निगरानी में हैं सलीम खान

-इसके बाद 18 फरवरी 2026 को अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि ये कोई ओपन ब्रेन सर्जरी नहीं है बल्कि दिमाग की नसों में ब्लॉकेज या अन्य दिक्कतों का पता लगाने के लिए किया जाने वाला एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है। प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई और उन्हें निगरानी में रखा गया।

-फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान की स्थिति स्थिर है लेकिन उन्हें अभी भी निगरानी में रखा गया है। वह दवाइयों और ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं।

खान परिवार ने लोगों से मांगी निजता

स्वास्थ्य अपडेट के बाद सलीम खान के परिवार ने लोगों से अपील की कि राइटर की सेहत से जुड़ी जानकारी को निजी रखा जाए। करीबी सूत्रों के अनुसार सार्वजनिक बयानों को लेकर परिवार असहज था और उन्होंने मीडिया से संयम बरतने का आग्रह किया था।

सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे स्टार्स

-सलीम खान का हालचाल जानने के लिए कई फिल्मी हस्तियां अस्पताल पहुंचीं। गत 21 फरवरी 2026 की देर शाम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इसके अलावा रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर भी अस्पताल जाकर सलीम खान का हाल जान चुके हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर एजाज खान ने सलीम खान से मुलाकात के बाद बताया था कि राइटर की तबीयत में सुधार है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

90 साल की उम्र में भी फिट थे सलीम खान

24 नवंबर 1935 को जन्मे सलीम खान की उम्र इस वक्त 90 साल है और हिंदी सिनेमा के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने 1960 के दशक में अभिनय से करियर की शुरुआत की थी। उनकी शुरुआती फिल्म बारात रही लेकिन अभिनय में सीमित अवसर मिलने के बाद उन्होंने लेखन को अपना असली रास्ता चुना।

'सलीम-जावेद': जिसने बदल दिया हिंदी सिनेमा का चेहरा

-सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी 'सलीम-जावेद' के नाम से मशहूर हुई। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई कालजयी फिल्में दीं, जिनमें 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'डॉन', 'सीता और गीता' शामिल हैं।

-इन फिल्मों के दमदार डायलॉग और सशक्त किरदारों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा बल्कि लेखकों को भी फिल्म इंडस्ट्री में स्टार स्टेटस दिलाया। खास तौर पर 'एंग्री यंग मैन' की छवि को स्थापित करने में सलीम-जावेद की लेखनी की बड़ी भूमिका रही, जिसने अमिताभ बच्चन को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

सलीम खान की दो शादियां और बड़ा परिवार

-सलीम खान की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। उन्होंने 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (सुशीला चरक) से शादी की थी। इस शादी से उनके चार बच्चे हुए-सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान।

-बाद में साल 1981 में सलीम खान ने मशहूर अभिनेत्री हेलन से दूसरी शादी कर ली थी। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया था। आज उनका परिवार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित परिवारों में गिना जाता है।

दुआओं का सिलसिला जारी

फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की निगाहें सलीम खान की सेहत पर टिकी हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। यदि रिकवरी इसी तरह जारी रही तो जल्द ही वह घर लौट सकते हैं। हिंदी सिनेमा को नई दिशा देने वाले इस दिग्गज लेखक के जल्द स्वस्थ होने की कामना पूरी इंडस्ट्री कर रही है।

इसे भी पढ़ेंः सलमान खान के पिता सलीम खान को दोबारा वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, हालत में नहीं हो रहा सुधार?
इसे भी पढ़ेंः सलमान खान के पिता सलीम खान को दोबारा वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, हालत में नहीं हो रहा सुधार?
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+