इस एक्ट्रेस ने फेमस डायरेक्टर के सिर पर गर्म पानी से... कई हसीनाओं को डेट कर चुका निर्देशक क्यों है कुंवारा?
Sajid Khan spoke up on Marriage: इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मशहूर डायरेक्टर्स हैं, जिनके मशहूर हसीनाओं संग इश्क और अफेयर के किस्से कोई नए नहीं हैं। साजिद खान की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक हसीना को डेट किया है। साजिद का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज से जुड़ चुका है।
साजिद खान वैसे तो कई सारी एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं मगर शादी उन्होंने अभी तक नहीं की। 53 साल के साजिद अभी तक कुंआरे हैं। ऐसे में फैंस के मन में कई तरह के सवाल घूमते हैं कि आखिर साजिद ने अभी तक शादी क्यों नहीं की। इतनी खूबसूरत बालाओं को डेट करने के बाद भी साजिद खान को हमसफर क्यों नहीं मिला। ऐसे में अब खुद साजिद ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में साजिद खान के एक इंटरव्यू की खूब चर्चा है, जो उन्होंने Timeout With Ankit को दिया है। इस इंटरव्यू में साजिद ने साफतौर पर अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर काफी कुछ कहा है। साजिद खान ने एक खौफनाक किस्सा भी सुनाया, जिसके बाद उनका शादी पर से ही भरोसा उठ गया। साजिद ने क्या कहा, चलिये जानते हैं।
साल 1995 की बात है, जब साजिद खान किसी हसीना को डेट कर रहे थे। साजिद ने बताया कि हम दोनों थिएटर पर बैठे थे। तभी वहां साजिद को किसी लड़की ने हाय बोला। लड़की ने कहा कि वो कैफे जा रही है तो क्या वो साजिद के फेवरेट समोसे लेकर आए? इतना सुनकर साजिद ने कहा कि नहीं। ये बात साजिद की गर्लफ्रेंड को काफी खली।
साजिद बताते हैं कि उनकी जो गर्लफ्रेंड थी वो मिनरल वॉटर का पानी भी उबालकर पीती थी। वो हमेशा अपने साथ आक खौलते हुए पानी का गिलास लेकर घूमती थी। जब उस लड़की ने थिएटर में साजिद से पूछा तो गर्लफ्रेंड ने कहा कि ये लड़की कौन है। साजिद ने कहा कि ये होगी कोई फैन। तो गर्लफ्रेंड बोली कि इसे कैसे पता कि समोसे तुमको पसंद हैं।
साजिद ने बताया कि दरअसल, वो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड थी और जब डायरेक्टर ने ये बात अपनी गर्लफ्रेंड तो बताई तो उसने सरेआम गर्म पानी का गिलास उनके सिर पर उड़ेल दिया। साजिद ने कहा कि वे चिल्ला उठे। गर्म पानी का गिलास पड़ते ही उनकी हालत काफी खराब हो गई। मगर इस दौरान थिएटर में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
बताते चलें कि साजिद खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के साथ भी जुड़ा है। दोनों का रिलेशनशिप काफी लंबा भी चला। साजिद खान का नाम जैकलीन के सिवा भी कई हसीनाओं से जुड़ चुका है। ईशा गुप्ता, गौहर खान के साथ भी उनके रिलेशनशिप की खबरें रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications