Saiyaara का नया सॉन्ग 'बर्बाद' हुआ रिलीज, रोमांस की आवाज बने जुबिन नौटियाल, क्यों हो रही है इसकी चर्चा?

Barbaad Song Saiyaara: यश राज फिल्म्स और मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' का दूसरा गाना 'बर्बाद' आज यानी 10 जून 2025 को रिलीज हो गया है। इस दिल छू लेने वाले गाने को बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया है। वहीं इसके बोल और म्यूजिक द ऋष का है।

फिल्म 'सैयारा' का दूसरा गाना बर्बाद हुआ रिलीज
फिल्म 'सैयारा' के टीजर के रिलीज के बाद से ही ये मूवी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आपको बता दें कि वाईआरएफ और मोहित सूरी, दोनों को बेहतरीन लव स्टोरीज के लिए जाना जाता है। वहीं इस फिल्म में दो नए चेहरों को मौका दिया गया है।

Barbaad Song

'सैयारा' एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है

जानकारी के अनुसार अहान पांडे फिल्म 'सैयारा' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म अनीत पड्डा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं। अनीत की भी ये पहली फिल्म है। फिल्म 'सैयारा' एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है, जिसके गाने अभी से लोगों के दिल को छू गए हैं।

'जुबिन नौटियाल ने गाया है बर्बाद गाना'

फिल्म 'सैयारा' का दूसरा गाना 'बर्बाद' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं मोहित सूरी ने बताया कि क्यों उन्होंने ये गाना जुबिन नौटियाल को दिया है। मोहित सूरी ने कहा है- हर दौर में कुछ गायक होते हैं जो रोमांस की आवाज बन जाते हैं और जुबिन नौटियाल आज के समय में सबसे ऊपर हैं। जब मैंने 'बर्बाद' सुना, मुझे यकीन हो गया कि इसे सिर्फ जुबिन ही गा सकते हैं।

मोहित सूरी ने जुबिन नौटियाल को लेकर कही ये बात

-मोहित सूरी ने आगे कहा- जुबिन की आवाज में एक अलग ही जादू है जो रोमांटिक गानों को और भी गहराई और असर देती है। ये बहुत दुर्लभ गुण होता है और इसी वजह से जुबिन जैसे सिंगर्स सुपरस्टार बन जाते हैं। 'बर्बाद' उन सभी के दिलों को छू सकता है, जिन्होंने कभी प्यार किया है।

-मोहित सूरी ने कहते हैं- प्यार पर बने गानों में एक खास तरह की यादें ताजा करने की ताकत होती है। 'बर्बाद' ऐसा ही एक गाना है जो लोगों को उनके अपने प्यार की कहानियों से जोड़ सकता है।

18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी ये फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म का नाम 'सैयारा' भी दर्शकों में जिज्ञासा पैदा कर रहा है। 'सैयारा' का मतलब होता है, एक भटकता हुआ तारा, जो सुंदर, रहस्यमयी और हमेशा दूर रहता है। ये फिल्म आगामी 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+