Saiyaara Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'सैयारा', अहान-अनीत की फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर!
Saiyaara Box Office Collection Day 4: मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा', जो तीन साल के अंतराल के बाद आई है, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पिछली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की असफलता के बाद यह फिल्म उनका कमबैक है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए कलाकारों को लिया गया है।
फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इसने शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सैयारा' ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है। फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये आंकड़े अभी पक्के नहीं है। इसमें उतार चढ़ाव हो सकता है। वहीं, पहले वीकेंड में 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 71.18% रही, जिसमें सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी शाम के शो में दर्ज की गई।

फिल्म ने दूसरे दिन 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पहले दिन 21 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 105.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
अनीत पड्डा और अहान पांडे अभिनीत यह फिल्म रिलीज के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई करते हुए अपना बजट निकाल लिया है, जो कि लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म के जानकारों का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी चर्चा है, जिसके चलते युवा दर्शक भारी संख्या में इसे देखने जा रहे हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं। मोहित सूरी की यह फिल्म उनकी 'आशिकी 2' की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म निर्माताओं की रणनीति ने फिल्म को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नए कलाकारों के साथ, फिल्म के निर्माता भी इसकी सफलता का आनंद ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications