Saiyaara Box Office Collection: 'सैयारा' की तीसरे दिन की कमाई देख छूट जाएंगे सुपरस्टार्स के पसीने
Saiyaara Box Office Collection Day 3: मोहित सूरी ने 3 साल बाद रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' बनाई। ये उनकी कमबैक फिल्म है। क्योंकि पिछली फिल्म एक विलन रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर बेहतर साबित नहीं हुई थी। 'सैयारा'से उन्होंने अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए कलाकारों को लेकर बनाई है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।फिल्म के कलेक्शन के नए आंकड़े सामने आए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' ने तीसरे दिन यानी पहले वीकेंड पर 37 करोड़ रुपये कमाए हैं। रविवार के दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 71.18% रही है। सबसे ज्यादा फिल्म ने की ऑक्यूपेंसी शाम के शो में रही है। वहीं, दूसरे दिन 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 83 करोड़ रुपये हो गई है।

अनीत पड्डा और अहान पांडे की यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही कमाई को लेकर चर्चा में है। 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई की है। फिल्म ने अब तक अपना बजट निकाल लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही अपना 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म का बज सोशल मीडिया में बना हुआ है। ऐसे में यंगस्टर्स भारी संख्या में सैयारा देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास होती है या फिर फेल होती है। मोहित सूरी की ये फिल्म भी उनकी आशिकी 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। मेकर्स की स्ट्रैटजी ने फिल्म को सक्सेस दिलाने में मदद की है। नए एक्टर्स के साथ मेकर्स भी फिल्म की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications