Ahaan Panday: अहान पांडे के पापा नहीं होते तो शाहरुख खान को खानी पड़ती जेल की हवा
अहान पांडे के चर्चे इन दिनों हर जगह हैं। उनकी फिल्म सैयारा ने धूम मचाई हुई है। सोशल मीडिया सेंसेंशन भी अहान बन गए हैं। अहान की तुलना शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से हो रही है। लोगों को कहना है कि आर्यन को भी ऐसा ही डेब्यू करना चाहिए। लेकिन आर्यन डायरेक्शन में जूझे हुए हैं।
आर्यन अपनी सीरीज पर काम कर रहे हैं। जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह अहान और आर्यन अच्छे दोस्त हैं। उसी तरह दोनों के पापा भी जिगरी यार जैसे हैं। अगर अहान के पापा चिक्की न होते तो शाहरुख खान जेल चले जाते। हम आपको यही किस्सा बताने जा रहे हैं।

हिंदु्स्तान टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो, शाहरुख खान को एक पत्रकार को धमकाने के लिए गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल, साल 1994 में एक मैग्जीन ने शाहरुख खान पर आर्टिकल छापा। जिसकी कुछ बातें शाहरुख को रास नहीं आई थीं। इसके बाद उन्होंने उस पत्रकार को बुरा भला कहा, यानी लताड़ दिया। जिसके बाद पत्रकार पुलिस में शाहरुख के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने भी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। तब उनकी मदद के लिए अहान के पापा चिक्की पांडे और नाना पाटेकर पहुंचे। उन्होंने शाहरुख खान को जेल की हवा खाने बचाया और जमानत कराई। इसके बाद जिस तरह की दोस्ती चिक्की और शाहरुख की है। ठीक उसी तरह अब ये दोस्ती आर्यन खान और अहान पांडे के बीच भी है।
ख़ैर अहान की फिल्म की हर जगह तारीफ हो रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर भी हो गई है। अब सबकी नजर अहान के दोस्त और शाहरुख के बेटे आर्यन पर है। वो अपनी सीरीज 'बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड' पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले इसका टीजर आया था। जिसमें शाहरुख और आर्यन दोनों ही नजर आए थे। देखना है कि आर्यन की ये सीरीज कमाल कर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications