Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सैफ अली खान ने बताया जब अचानक घर में घुस आई थी एक महिला, करीना के सामने क्‍या हुआ था हाल

सैफ अली खान ने बताया जब अचानक घर में घुस आई थी एक महिला, करीना के सामने क्‍या हुआ था हाल

नई दिल्‍ली, 17 नवंबर। बॉलीवुड में सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी हमेशा लाइम लाइट में रहती है। अच्‍छा खास उम्र का फासला होने के बावजूद दोनों के बीच बहुत गहरा प्‍यार है। लेकिन हाल ही में सैफ अली खान ने खुलासा किया कि जब एक अनजान महिला उनके घर में अचानक घुसी तो उनकी पत्नी करीना कपूर का क्‍या रिएक्‍शन था।

एक महिला एक बार उनके घर में घुस गई तो...

एक महिला एक बार उनके घर में घुस गई तो...

रानी मुखर्जी के साथ बातचीत के दौरान, सैफ अली खान ने शेयर किया कि जब एक महिला एक बार उनके घर में घुस गई तो वह कैसे 'वास्तव में डर गए' थे। सैफ अली ने बताया घटना कुछ साल पहले 'पुराने फ्लैट' फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट की थी। जहां वो अपनी पत्नी करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर के साथ रहते थे।

सैफ ने फैन के साथ शेयर की अपनी अजीब मुलाकात

सैफ ने फैन के साथ शेयर की अपनी अजीब मुलाकात

दरअसल,ये सैफ अली का यशराज फिल्म्स द्वारा ऑनलाइन शेयर किया गया ये वीडियो है। जिसमें रानी ने सैफ से पूछा कि क्या प्रशंसकों के साथ उनकी कभी अजीब या यादगार मुलाकात हुई है। जिसके जवाब में सैफ में बताया कि काफी समय पहले, किसी ने खून से एक पत्र लिखा था। जो मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में एक सीन से रिलेटेड था। सैफ ने बताया मुझे एक पत्र मिला जो मेरे लिए बड़ा अजीब था, जिसमें लिखा था 'यह मेरा खून है'।

महिला में घर में घुसते ही बोली थी ये बात

महिला में घर में घुसते ही बोली थी ये बात

सैफ ने इसी दौरान एक और घटना शेयर की कि कैसे एक महिला ने उनके पुराने घर की दरवाजे की घंटी बजाई थी। उन्होंने दरवाजा खोला और यह महिला अंदर आई और मेरी ओर देखा और कहा 'तो, यह वह जगह है जहां तुम रहते हो'।

दरवाजा खुलते ही अंदर चली आई

दरवाजा खुलते ही अंदर चली आई

सैफ की इस बात पर रानी मुखर्जी अचंभित हुई और पूछा कि उस महिला को सैफ की बिल्डिंग के अंदर सिक्‍योरिटी ने कैसे जाने दिया गया। जिसमें जवाब में सैफ ने बताया कहा कि मुझे नहीं पता, वह बहुत आत्मविश्वास के साथ सीधे ऊपर चली आई। वह अच्छी तरह से तैयार थी और जैसे कुछ भी वो गलत नहीं कर रही इसलिए किसी ने उसे रोका नहीं। उसने दरवाजे की घंटी बजाई, और दरवाजा खुलते ही अंदर चली आई।

करीना के सामने हुआ था ये हाल

करीना के सामने हुआ था ये हाल

सैफ ने बताया मैं और मेरी पत्नी करीना दोनों उसकी तरफ देख रहे हैं। सैफ ने कहा मैं सचमुच डर गया और करीना ने कहा 'क्या तुम कुछ नहीं कहोगे?' मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या कहना चाहिए। मैं सोच रहा था, 'क्या मैं इस महिला को जानता क्‍या जानता हूं?' मैंने कहा तुम यहां क्या कर रही हो?' उस महिला ने कहा ठीक है और फिर वह मुड़ी और बाहर चली गई।

देखें इंटरव्‍यू का पूरा वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+