'सैफ अली खान की बिल्डिंग में घुसना आसान नहीं', रियल एस्टेट एक्सपर्ट ने सिक्योरिटी को लेकर किया बड़ा दावा
Saif Ali Khan Building Security: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान 15 जनवरी की देर रात अपने बांद्रा स्थित घर में घुसे चोरों से बचने की कोशिश करते हुए घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान ने अपने बच्चों और परिवार की रक्षा के लिए बिना हथियार हमलावरों से लड़ाई की। इस हमले के बीच सैफ अली खान और करीना कपूर की बिल्डिंग की सिक्योरिटी को लेकर चर्चा हो रही है।
हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर हाई सिक्योरिटी वाली बिल्डिंग में चोर कैसे घुसा? कहा जा रहा है कि पाइपलाइन के सहारे चोर सैफ अली खान के घर में घुसे थे और फायर स्टेयरकेस के जरिए भागे थे। सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग के छठे मंजिल पर एक संदिग्ध को भी देखा गया है। सैफ अली खान की बिल्डिंग की सुरक्षा पर अब रियल एस्टेट एक्सपर्ट विशाल भार्गव ने प्रतिक्रिया दी है।

सैफ अली खान की बिल्डिंग की सिक्योरिटी को लेकर क्या बोले रियल एस्टेट एक्सपर्ट?
रियल एस्टेट विशेषज्ञ विशाल भार्गव ने एक्स पर सैफ और करीना की बांद्रा स्थित बिल्डिंग की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "ये वो बिल्डिंग जहां सैफ अली खान का घर है। सैफ और करीना का घर चौथी मंजिल पर है। मैं सिक्योरिटी एक्सपर्ट तो नहीं हूं...लेकिन बिल्डिंग के बारे में अच्छी तरह से जानने के बाद मैं ये कह सकता हूं कि इसमें घुसना आसान नहीं है, ये मुश्किल है।''
एक अन्य पोस्ट में विशाल भार्गव ने कहा, ''बॉलीवुड अभिनेता अली खान 4 मंजिल के मालिक हैं। याद कीजिए, इस इमारत की सुरक्षा बहुत कड़ी हुआ करती थी क्योंकि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने वहां अपार्टमेंट किराए पर लिए थे। हैरानी इस बात की है कि अब यहां क्या हुआ?''
सैफ अली खान पर हमला: डकैती की कोशिश या कुछ और?
रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान के परिवार का कहना है कि यह 'डकैती की कोशिश' थी, लेकिन पुलिस सभी एंगल की जांच कर रही है, खासकर हमलावर की पहचान की जा रही है।
सोशल मीडिया पर सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या वह व्यक्ति 'किसी ऐसे व्यक्ति को जानता था जिसने उसे अंदर आने दिया', क्योंकि इमारत एक अच्छी तरह से संरक्षित गेटेड सोसाइटी है, जिसमें सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे हर गतिविधि को रिकॉर्ड होते हैं? रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पुलिस को घर में जबरन घुसने के निशान नहीं मिले हैं।
Saif Ali Khan health: डॉक्टर ने कहा- सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं
सैफ अली खान की सर्जरी करने वाले लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने भी मीडिया को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और कहा कि अभिनेता अब सुरक्षित हैं। डॉ. डांगे ने कहा, "सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर मारपीट के मामले में सुबह 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। चाकू को निकालने के लिए सर्जरी की गई। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने उनके बाएं हाथ पर दो और गर्दन पर एक और गहरे घाव को ठीक किया। वह अब पूरी तरह से स्थिर हैं। वह ठीक हो रहे हैं और अब खतरे से बाहर हैं।''
Saif Ali Khan stabbed: एक आरोपी की हुई पहचान
डीसीपी दीक्षित गेदम ने कहा कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा, "पता चला है कि आरोपी ने घर में घुसने के लिए फायर एस्केप का इस्तेमाल किया। अब तक की जांच से पता चलता है कि यह चोरी का प्रयास था। हम आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। एक बार जब वह गिरफ्तार हो जाएगा, तो हम आगे की जानकारी का खुलासा कर पाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा, "आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें मैदान में हैं। 10 डिटेक्शन टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं।"
Saif Ali Khan attacked: करीना कपूर और बच्चे सुरक्षित हैं
अधिकारिक बयान में कहा गया है कि करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह सुरक्षित हैं। कल रात का करीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। करीना को पजामा पहने देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications