सैफ अली खान ने बताया बॉलीवुड और तेलुगु के बीच का अंतर, बोले- वहां हीरोज़ को...
सैफ अली खान इन दिनों देवरा की वजह से चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। देवरा में सैफ अली खान ने विलन का रोल किया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई भी ठीक-ठाक कर रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सैफ ने तेलुगु इंडस्ट्री में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है।

सैफ ने अपनी बातचीत में बताया कि बॉलीवुड को तेलुगु इंडस्ट्री से क्या सीखना चाहिए। इसमें उनका कहना था कि वहां दर्शकों से उनका गहरा जुड़ाव रहता है। क्योंकि वो उन्हीं के लिए ही फिल्म बनाते हैं। वो अपनी संस्कृति को हमेशा तवज्जो देते हैं। बाहुबली इसका उदाहरण है। हमारी अपनी संस्कृति में बहुत पौराणिक और ऐतिहासिक है।
देवता की तरह पूजते हैं
प्रभास की फिल्म कल्कि भी महाभारत पर आधारित है। जिसे देख कर फिल्म के अंत में आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तेलुगु इंडस्ट्री में लोग हीरो को देवताओं की तरह तवज्जो देते हैं। जिस तरह से वो फिल्में शूट करते हैं वो बेहद शानदार है। हम एक ही देश में हैं। लेकिन ये एक अलग तरह की इंडस्ट्री है। भाषा अलग है, लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता है। आप एक्टिंग करना शुरू करते हैं तो वो यूनिवर्सल भाषा बन जाती है। कोरटाला शिवा ने कहा था कि वो क्यू देने में मेरी मदद करेंगे। मैंने बहुत जल्दी ही ये सीख लिया। फिल्म में एक पेज का डायलॉग था, लेकिन वो बहुत थ्रिलिंग था।
कोरटाला शिवा ने किया डायरेक्ट
बता दें, देवरा में जूनियर NTR डबल रोल में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर हैं। इस फिल्म से वो अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। इसमें वहीं, सैफ अली खान फिल्म में विलेन के रोल में नज़र आएंगे। इनके अलावा फिल्म में श्रुति मराथे, प्रकाश राज और श्रीकांत जैसे एक्टर्स भी हैं। देवारा का म्यूज़िक जवान फेम कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। फिल्म को कोरटाला शिवा ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications