हमले के बाद खून से लथपथ सैफ अली खान को क्यों ऑटो से अस्पताल ले गए इब्राहिम? घटना के वक्त कहां थे ड्राइवर?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात हमलावर ने उन्हें चाकू से मारने की कोशिश की। घटना के वक्त उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर घर में मौजूद नहीं थी। रात 2 बजे हुए इस घटना की वजह से सैफ को कई गंभीर चोटें आई हैं। सैफ पर हुए हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल बेटे इब्राहिम अली खान ले गए।
रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान की हालत काफी खराब थी और वह खून से लथपथ थे, जिसके बाद इब्राहिम तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए भागे। हैरानी की बात ये थी कि इब्राहिम को अस्पताल जाने के लिए ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ा।

बताया जा रहा है कि जब सैफ अली खान को इब्राहिम अस्पताल ले जा रहे थे उस वक्त घर में ड्राइवर नहीं था, जिसके कारण उन्हें ऑटो रिक्शा से जाना पड़ा। मुंबई पुलिस ने कहा कि इब्राहिम और सैफ के स्टाफ के एक सदस्य ने सैफ को लगभग 3:30 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी कई सर्जरी की गईं। अस्पताल के सीओओ, नीराज उत्तमानी ने बताया कि अभिनेता के शरीर पर छह घाव थे, जिनमें से दो घाव गहरे थे।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan: क्या तैमूर और जेह के चलते सैफ अली खान के साथ हुआ ऐसा हादसा? जानें हमले का पूरा सच
15 जनवरी की रात 2:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सैफ और करीना कपूर के बांद्रा (पश्चिम) स्थित घर में घुसा। अभिनेता को इस स्थिति का पता उस वक्त चला जब हमलावर और उनकी मेड के बीच झगड़ा हुआ। एएनआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया, "जब अभिनेता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावर ने सैफ पर हमला कर दिया और उन पर चाकू से हमला किया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।" हमले के समय दोनों बेटे - तैमूर और जेह भी घर में मौजूद थे।
हमले के बाद सैफ की टीम ने एक बयान जारी कर कहा, "सैफ अली खान सर्जरी के बाद अब खतरे से बाहर हैं। वह अब ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, और पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।" सर्जरी के बाद फिलहाल एक्टर को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उम्मीद है कि एक्टर जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan को लेकर करिश्मा का चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर की सिक्योरिटी को लेकर खोला राज












Click it and Unblock the Notifications