Saif Ali Khan: क्या तैमूर और जेह के चलते सैफ अली खान के साथ हुआ ऐसा हादसा? जानें हमले का पूरा सच
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर पर हुए हमले के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक परेशान हो गए हैं। एक्टर के साथ हुई इस घटना से उनका परिवार भी शॉक्ड है। इस हादसे में सैफ अली खान के हाथ, गले और पीठ पर काफी गंभीर चोट लगी है।
सैफ अली खान को रीढ़ की हड्डी के पास लगी चोट
इस हादसे में सैफ अली खान को सबसे ज्यादा चोट रीढ़ की हड्डी के पास लगी है। हालांकि अब एक्टर खतरे से बाहर हैं और उनकी सर्जरी पूरी हो गई है। आपको बता दें कि सैफ अली खान के घर पर गत 15 जनवरी 2025 की रात 2 बजे एक अनजान शख्स घुस आया था जिसे लुटेरा बताया जा रहा है।

लुटेरे की नौकरानी के साथ हुई थी बहस
उस लुटेरे की नौकरानी के साथ बहस हो गई थी और जब सैफ अली खान ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो लुटेरे ने एक्टर पर चाकू से 6 बार हमला कर दिया था। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सैफ अली खान के बच्चों के कमरे में धुसा था अनजान शख्स
पुलिस के अनुसार वो अज्ञात शख्स सैफ अली खान के पास वाली बिल्डिंग से कूदकर एक्टर की इमारत में घुसा था। इसके बाद अज्ञात शख्स सैफ अली खान के बच्चों के कमरे में घुस गया था। बाद में सैफ अली खान उस हमलावर से सीधे भिड़ गए थे।
मामले में तीन लोग हिरासत में
जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने 15 टीमों का गठन किया है। पुलिस ने सैफ अली खान के घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानें सैफ अली खान पर हुए हमले की पूरी कहानी
-गत 15 जनवरी 2025 (बुधवार) रात 2 बजे सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित घर में एक अनजान शख्स घुस गया था। कहा जा रहा है कि एक्टर के घर में चोरी की मंशा से आए आरोपी ने सैफ अली खान पर पर चाकू से हमला किया था।
-वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि हमलावर हाउस हेल्प के कमरे के जरिए ही सैफ अली खान के घर में घुसा था। इसके बाद वो सीधे दोनों बच्चों, तैमूर और जेह के कमरे में भी घुसा था। ऐसे में सैफ अली खान पर हमला उनके बच्चे जेह और तैमूर के कमरे में ही घटी थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब हाउस हेल्प को पता चला तो उसने हमलावर को रोका। आवाज सुनकर सैफ अली खान अपने रूम से बाहर आ गए थे। इसके बाद अज्ञात शख्स और सैफ के बीच में हाथापाई हो गई।
सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट
-आपको बता दें कि सैफ अली खान फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन पर अनजान शख्स ने 6 बार चाकू से हमला किया था।
-अस्पताल के सीईओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा है कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा।
-इसके बाद एक्टर को सुबह 3:30 बजे अस्पताल लाया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का एक टुकड़ा फंस गया था, जिसकी वजह से सर्जरी करनी पड़ी।
-अब सैफ अली खान की हालत ठीक है। डॉक्टर की इजाजत के बाद सैफ अली खान अपना बयान दर्ज करेंगे।
करीना कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
-इस पूरे मामले को लेकर सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
-करीना कपूर की टीम ने कहा है- घर में बीती रात चोरी की कोशिश हुई थी। सैफ अली खान को चोट लगी है और वह फिलहाल अस्पताल में हैं। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वह धैर्य रखें।
-वहीं सैफ अली खान की टीम ने बताया कि एक्टर पर हुए हमले के दौरान करीना कपूर घर पर ही थीं। वह और बच्चे काफी डर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications