'शुक्र है मैंने करिश्मा से शादी नहीं की' करीना कपूर से ऐसा क्यों कहते हैं सैफ? बेबो ने शादी का खोला बड़ा राज
Saif Ali Khan Kareena Kapoor: सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की फेमस जोड़ी में से एक है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके सैफ अली खान से अक्सर किस बात को लेकर झगड़े होते रहते हैं।
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को अब 12 साल हो चुके हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने सैफ के साथ बॉन्डिंग पर खुलकर बात की। साथ ही ये भी बताया कि उनके बीच किस बात को लेकर अक्सर झगड़े होते हैं। यहां तक कि सैफ ये भी कहते हैं कि अच्छा हुआ उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी नहीं की।

द वीक के साथ इंटरव्यू में करीना ने बताया कि सैफ अली खान अक्सर 16 डिग्री सेल्सियस एसी चलाते हैं। क्योंकि उन्हें हर वक्त ज्यादा गर्मी महसूस होती है। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझे ज्यादा गर्मी में परेशानी नहीं होती इसलिए मैं 20 डिग्री लगाकर रखती हूं। हालांकि हम दोनों 19 पर समझौता कर लेते हैं।'
करीना कपूर ने आगे कहा कि, कई बार जब करिश्मा घर आती हैं तो वह डिनर करते वक्त चालाकी से 25 डिग्री तापमान कर लेती हैं। क्योंकि ज्यादा देर कम तापमान की वजह से उन्हें ठंड लगने लगती है। तभी सैफ को गुस्सा आता है और वह कहते हैं कि, 'अच्छा हुआ मैंने बेबो से शादी की। कम से कम वो 19 पर मामला सेटल कर लेती हैं।'
करीना ने ये भी बताया कि वह और सैफ अली खान कैसे एक दूसरे के लिए वक्त निकाल पाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब वो घर पर होते हैं तब मैं शूटिंग पर होती हूं इस तरह से हमारा बिजी शेड्यूल रिश्ते पर असर डालता है। लेकिन एक कलाकार होने के नाते ये होना आम बात है। इसके लिए जरूरी आप एक दूसरे से हर वक्त बात करें ताकि रिश्ते में खटास ना आए।'
बता दें कि, अमृता सिंह से सैफ अली खान का साल 2004 में तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी लाइफ में करीना कपूर की एंट्री हुई। दोनों ने लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। कपल के दो बेटे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications