Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saif Ali Khan के साथ हमले वाली रात क्या हुआ था? चार्जशीट में करीना कपूर का शॉकिंग खुलासा, खुला बड़ा राज

Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में नया अपडेट सामने आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में 1613 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। अब इसकी डिटेल सामने आ गई है।

सैफ अली खान पर हुए मामले में 1613 पन्नों की चार्जशीट दायर

आपको बता दें कि चार्जशीट के मुताबिक 16 जनवरी 2025 को, जब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने घर पर चाकू से हमला करने वाले शख्स से लड़ रहे थे, तभी उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने उन्हें हमलावर को छोड़ने और अपनी सुरक्षा और इलाज को प्रायोरिटी देने के लिए कहा था।

Saif Ali Khan

पत्नी करीना कपूर ने दिया ऐसा बयान

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने ये बात पुलिस को दिए बयान में कही है जिसे चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल फकीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई सबूत इक्ट्ठा किए हैं।

करीना कपूर खान ने अपने बयान में खोले ये राज

-चार्जशीट के अनुसार सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने पुलिस के बयान में कहा है- 16 जनवरी 2025 को मैं अपनी दोस्त रिया कपूर से मिलने के बाद रात को करीब 1 बजकर 20 मिनट पर घर लौटी थी। इसके बाद रात के करीब 2 बजे जेह की नैनी हमारे कमरे में चिल्लाते हुए आई और कहा- जेह बाबा के कमरे में एक आदमी हाथ में चाकू लेकर आया है और वो पैसे मांग रहा है।

-इसके बाद करीना कपूर खान और सैफ अली खान, अपने छोटे बेटे जेह के कमरे में पहुंचे और आरोपी हमलावर को देखा। चार्जशीट के अनुसार, सैफ अली खान ने लुटेरे का सामना किया और पूछा- कौन है, क्या चाहिए? इसके बाद आरोपी घबराकर एक्टर की तरफ बढ़ा और दोनों के बीच हाथापाई हुई।

करीना कपूर खान ने कहा है- सैफ अली खान ने हमलावर को अपनी बाहों में जकड़ लिया था, लेकिन हमलावर ने चाकू से उनकी गर्दन, पीठ और हाथों पर हमला कर दिया था। चार्जशीट में कहा गया है कि एक अन्य नैनी गीता एक्टर की मदद के लिए दौड़ी थी लेकिन हमलावर ने उस पर भी हमला कर दिया था और उसके हाथ में चोट लग गई थी।

-इसके बाद करीना कपूर ने चिल्लाते हुए कहा था- जेह को जल्दी से बाहर निकालो। वहीं करीना अपने दोनों बेटे जेह, तैमूर और नैनी एलिम्मा के साथ 12वीं मंजिल के रूम में भाग जाती हैं। थोड़ी देर बाद, सैफ भी 12वीं मंजिल के कमरे में पहुंच जाते हैं। उस समय उनके कपड़े खून से लथपथ थे और उनकी पीठ और गर्दन पर घाव थे।

-करीना कपूर ने बताया था- सैफ अली खान घायल होने के बावजूद हमलावर को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे। तब तक हमारे हेल्पिंग हैंड हरी, रामू, रमेश और पासवान मदद के लिए आ गए थे। हम सभी ने हमलावर को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह हमें कहीं नहीं मिला।

'सैफ अली खान का इलाज ज्यादा जरूरी था'

-करीना कपूर ने आगे बताया- उस समय सैफ अली खान का इलाज ज्यादा जरूरी था, इसलिए मैंने कहा था ये सब छोड़ दो, पहले नीचे चलो, अस्पताल जाते हैं। हम सब अपनी जान बचाने के लिए लिफ्ट से नीचे उतरे।

-सैफ अली खान को हरी ने ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल पहुंचाया, उनके साथ तैमूर भी था। बाद में करीना कपूर ने मदद के लिए अपनी बहन करिश्मा कपूर और मैनेजर पूनम दमानिया से कॉन्टेक्ट किया था। उनके मैनेजर के पति तेजस दमानिया ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम सैफ अली खान के घर पर पहुंचे थे। अपार्टमेंट की तलाशी ली गई लेकिन हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला।

16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान पर हुआ था हमला

आपको बता दें कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी 2025 की देर रात उनके मुंबई स्थित घर पर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को घटना के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। वह फिलहाल जेल में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+