Saif Ali Khan: रात 2:33 बजे CCTV पर दिखा ऐसा फुटेज, क्या इसी शख्स ने किया था हमला या कुछ और है कहानी?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि गत 15 जनवरी 2025 (बुधवार) की देर रात एक अनजान शख्स ने सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में घुसकर एक्टर पर हमला किया था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
सैफ अली खान के साथ हुआ बड़ा हादसा
इस हादसे में सैफ अली खान के हाथ, गले और पीठ पर काफी गंभीर चोट लगी है। सैफ अली खान को सबसे ज्यादा चोट रीढ़ की हड्डी के पास लगी है। हालांकि अब एक्टर खतरे से बाहर हैं और उनकी सर्जरी पूरी हो गई है। इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया है।

हमलावर की पहली तस्वीर आई सामने
-सैफ अली खान पर उनके बांद्रा वाले घर पर घुसकर चोर ने चाकू से हमला कर दिया था। ऐसे में ये सवाल उठा रहा था कि सेलेब की बिल्डिंग में इतनी टाइट सिक्योरिटी के बाद भी घर में चोर कैसे घुस गया था। वहीं अब हमलावर की पहली फोटो सामने आ गई है।
-सीसीटीवी से लिए गए फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सीढ़ियों से चोर नीचे उतर रहा है। हाफ टी-शर्ट और जींस पहने, गले में कुछ लाल रंग का कपड़ा डाले और पीठ पर बैग लटकाए ये चोर नीच उतरते समय सीसीटीवी की तरफ भी देखता नजर आ रहा है।
-फोटो में देखा जा सकता है कि सीसीटीवी फुटेज के वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार जब हमलावर एक्टर के घर से भाग रहा था तब रात के 2 बजकर 33 मिनट हो रहे थे। ऐसे में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कई सबूत इकट्ठा कर लिए हैं।
क्या घर में पहले से छिपा था चोर?
-न्यूज 18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात हमलावर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह (जहांगीर) के कमरे में पहले से छिपा हुआ था। उसे सबसे पहले जेह की केयरटेकर अरियामा फिलिक्स ने देखा था और देखते ही शोर मचा दिया था।
-केयरटेकर अरियामा का शोर सुनकर ही घर के बाकी सदस्य भी जाग गए थे और तुरंत जेह के कमरे की तरफ भागे थे। वहीं जेह के कमरे में अनजान व्यक्ति को देखकर सैफ अली खान आग बबूला हो गए थे। ऐसे में दोनों के बीच हाथापाई हुई और हमलावर ने एक्टर को चाकू से घायल कर दिया था।
क्या है सैफ अली खान पर हुए हमले की कहानी?
-पुलिस के अनुसार सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार किया गया था। वहीं खून में सने पति को देखकर करीना कपूर घबरा गई थीं। ऐसे में करीना ने सबसे पहला फोन सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को किया था। इसके बाद करीना ने ननद सोहा अली खान और घर के दामाद कुणाल खेमू को भी फोन किया था।
-अज्ञात हमलावर सैफ अली खान की बिल्डिंग सतगुरु शरण की बगल वाली बिल्डिंग से कूदकर एक्टर के घर में घुसा था।
-आपको बता दें कि सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान और उनके दोनों बेटे मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके की 12 मंजिला इमारत में चार मंजिलों में फैले एक अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस के अनुसार हमलावर चोरी और लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था।
सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट
-आपको बता दें कि सैफ अली खान फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन पर अनजान शख्स ने 6 बार चाकू से हमला किया था।
-अस्पताल के सीईओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा है कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा।
-इसके बाद एक्टर को सुबह 3:30 बजे अस्पताल लाया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का एक टुकड़ा फंस गया था, जिसकी वजह से सर्जरी करनी पड़ी।
-अब सैफ अली खान की हालत ठीक है। डॉक्टर की इजाजत के बाद सैफ अली खान अपना बयान दर्ज करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications