Saif Ali Khan की मेडिकल रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, सामने आया उस रात का पूरा 'सच'
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने चाकू से 6 बार वार किया था। इस हादसे में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट
सैफ अली खान को घटना के तुरंत बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल एक्टर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। वहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आई है, जिनमें उन पर हुए हमले से लगी चोटों की पूरी डिटेल मौजूद है।

सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
-मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान पर हमलावर ने 6 बार चाकू से हमला किया था। एक्टर के शरीर पर चाकू घोंपा गया था। ऐसे में उनकी पीठ, कंधे, कलाई, गर्दन और कोहनी पर घाव हैं। एक्टर की बाईं कलाई के पिछले भाग पर, गर्दन के दाएं हिस्से में, दाहिने कंधे और कोहनी पर चाकू से कट लगे हैं।
-मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार कट के साइज 0.5 से लेकर 15 सेंटीमीटर तक है। जब वह अस्पताल से घर आए तो उनके हाथ पर प्लास्टर लगा था। गर्दन पर भी पट्टी बंधी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक्टर ने दर्द के बीच भी अस्पताल के बाहर मीडिया कर्मियों को देखकर हाथ हिलाया और मुस्कुराए। साथ ही पैपराजी को पोज भी दिए।
दोस्त ने बताया सैफ अली खान के साथ क्या हुआ था उस रात?
-इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान पर 15 जनवरी 2025 को देर रात सवा 2 बजे के करीब हमला हुआ था, लेकिन उन्हें अस्पताल करीब 4 बजकर 11 बजे ले जाया गया था। ऑटो रिक्शा से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। इस दौरान सैफ अली खान के साथ उनके बड़े बेटे तैमूर भी मौजूद थे।
-वहीं सैफ अली खान के करीबी दोस्त अफसर जैदी ने लीलावती अस्पताल पहुंचकर उन्हें भर्ती कराने की औपचारिकताएं पूरी की थीं। उन्होंने कहा था कि वह पटौदी परिवार के कहने पर ही अस्पताल पहुंचे थे।
-अफसर जैदी ने बताया कि गत 16 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 3 बजे फोन आया था। अस्पताल में फॉर्म भी उन्होंने ही भरा था, क्योंकि तैमूर बच्चा था और उस समय अपने पिता की हालत देख घबराया हुआ था।
-सैफ अली खान के साथ हुए इस हादसे के बारे में भी अफसर जैदी ने ही एक्टर के परिजनों को बताया था। अस्पताल में परिवार वालों के पहुंचने तक तैमूर को भी उन्होंने ही संभाला था।
सैफ अली खान ने दर्ज कराया अपना बयान
-आपको बता दें कि सैफ अली खान ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया है-15-16 जनवरी की रात मुंबई के ब्रांदा स्थित उनके घर में एक चोर घुस आया था। वह और उनकी पत्नी करीना कपूर 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे। अचानक उन्होंने अपने छोटे बेटे जहांगीर की नर्स एलियाना फिलिप के चिल्लाने की आवाज सुनी थी।
-सैफ अली खान ने आगे बताया- ऐसे में हम दोनों दौड़कर जहांगीर के कमरे की तरफ भागे तो हमें वहां एक अनजान शख्स दिखा। जहांगीर रो रहा था, लेकिन मैंने उस शख्स को पकड़ लिया था।
-सैफ अली खान ने पुलिस को बताया कि इससे पहले कि वह कुछ कर पाते, उस शख्स को दबोचते, उसने चाकू से हमला कर दिया था। बचाव करते हुए शख्स ने कई बार चाकू से उन पर हमला कर दिया था। वह शख्स उन्हें धक्का देकर भाग गया था। चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी दौड़े आए थे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। करीना ने सैफ को संभाला था।












Click it and Unblock the Notifications