Saif Ali Khan: क्या सैफ अली खान पर हमले में कोई 'घरवाला' है शामिल? ये बातें बार-बार कर रहीं इस ओर इशारा
Saif Ali Khan: ''बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर 16 जनवरी की रात 2 बजे एक शख्स अभिनेता के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में घुसा। देखभाल करने वाली स्टाफ नैनी ने पहली बार घुसपैठिए को जहांगीर के कमरे में देखा। उसने कथित तौर पर नैनी पर हमला किया और उसे चुप रहने के लिए कहा और एक करोड़ रुपये की मांग की। लेकिन नैनी चिल्लाई और शोर सुनकर सैफ भी वहां पहुंचे। शख्स ने सैफ को देखते ही उनपर चाकू से हमला किया। सैफ ने किसी तरह से हमलावर को एक कमरे में बंद कर दिया गया, लेकिन वह आधे घंटे के भीतर भाग निकला। छठी मंजिल की फायर-एग्जिट सीढ़ी के सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को 2.33 बजे बाहर निकलते हुए देखा गया।''
ये सारी बातें, एफआईआर में लिखी गई है। जिस तरह सैफ अली खान की बिल्डिंग में सिक्योरिटी है, उसके बावजूद हमलावर घुसा और सैफ पर जानलेवा हमला कर आसानी से फरार हो गया। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं।

क्राइम ब्रांच की 8 टीमें इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर हमलावर कैसे घुसा और उसका मकसद क्या था? सबसे बड़ा सवाल ये है क्या सैफ पर हुए हमले में कोई 'घरवाला' शामिल था। कई बातें इस ओर इशारा कर रहे हैं।
सैफ अली खान के घर में 16 जनवरी की रात क्या-क्या हुआ?
एफआईआर के मुताबिक सैफ अली खान का परिवार मुंबई के बांद्रा की सतगुरू शरण बिल्डिंग के 11वीं और 12वीं मंजिल के डुप्लेक्स होम में रहते हैं। 11वीं मंजिल में तीन कमरे हैं। एक कमरे में सैफ और करीना रहते हैं। दसरे कमरे में उनका बेटा तैमूर (8) और उनकी नैनी गीता रहती हैं। वहीं तीसरे कमरे में जहांगीर उर्फ जय बाबा, नैनी फिलिप और एक अन्य नैनी जुनू रहती हैं।
अपने बयान में फिलिप ने कहा कि उसने और जुनू ने बुधवार रात करीब 11 बजे जहांगीर को बिस्तर पर लिटाया और उसी कमरे में सोने चली गईं। फिलिप ने कहा कि रात करीब 2 बजे वह अचानक एक आवाज सुनकर जाग गई। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और बाथरूम की लाइट जल रही थी।
उसने कहा कि पहले उसे लगा कि करीना बच्चे को देखने आई है। फिलिप ने अपने बयान में कहा, "मुझे कुछ संदिग्ध लगा और मैं फिर से जाग गई और बैठ गई। फिर मैंने टोपी पहने एक आदमी की परछाई देखी। जब मैंने यह देखने की कोशिश की कि वहां कौन है, तो मैंने देखा कि एक व्यक्ति बाथरूम से निकलकर जयबाबा (जहांगीर) के बिस्तर की ओर बढ़ रहा है।''
फिलिप ने आगे कहा, ''मैं तुरंत उठकर उसके बिस्तर की ओर चली गई। मुझे देखकर उस आदमी ने मुझे चुप रहने का इशारा किया और कहा, कोई आवाज नहीं। तब तक जुनू भी जाग गई। उस आदमी ने फिर धमकी दी, 'कोई आवाज नहीं', और कोई बाहर भी नहीं आएगा।'
उन्होंने कहा, ''जब मैंने उससे पूछा, 'आपको क्या चाहिए?', तो उसने जवाब दिया, 'पैसा चाहिए'। जब मैंने उससे पूछा कि कितना, तो उसने जवाब दिया 'एक करोड़'। उ
फिलिप ने कहा कि फिर उसने बच्चे के पास जाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "वह व्यक्ति अपने बाएं हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में हेक्सा ब्लेड जैसा धारदार हथियार लेकर मेरी ओर बढ़ा... फिर घुसपैठिया मेरे साथ हाथापाई करने लगा और मुझ पर हमला कर दिया। जब मैंने बचाव करने की कोशिश की, तो मेरे दोनों हाथों की उंगलियां और मेरी दाहिनी कलाई घायल हो गई।"
एफआईआर के मुताबिक जुनू ने शोर मचाया और भागकर बाहर आ गया, जिसके बाद खान और करीना अपने बेटे के कमरे में आ गए। फिलिप ने अपने बयान में कहा, "जब सैफ सर आए, तो आरोपी ने उन पर हेक्सा ब्लेड से हमला किया और फिर गीता पर भी हमला किया, जो भी वहां आई थी और बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही थी।"
उन्होंने आगे कहा कि सैफ अली खान और गीता किसी तरह हमलावर पर काबू पाने में कामयाब रहे और वे सभी कमरे से बाहर भाग गए और कमरे को बाहर से बंद कर दिया, जिससे आरोपी अंदर ही रह गया। फिर वे डुप्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर भाग गए। शोर-शराबा होने के बाद परिवार के चार अन्य कर्मचारी भी जाग गए। जब वे उस कमरे में गए, जिसमें उन्होंने हमलावर को छोड़ा था। तो उन्होंने पाया कि दरवाजा खुला था और वह भाग गया था।
फिलिप ने अपने बयान में कहा कि बाद में उन्हें पता चला कि सैफ के गर्दन, पीठ, हाथ और कंधे पर चोटें थीं, और गीता के चेहरे, कलाई और पीठ पर चोट आई है।
क्या सैफ अली खान पर हमले में कोई 'घर का जानने वाला' शामिल था?
ऐसे में सवाल ये है कि इतने बड़े स्टार का पेंट हाउस में कोई शख्स कैसे अंदर आया? दरवाजा कैसे खुला...? पेंट हाउस है, नॉर्मल अपार्टमेंट नहीं...फिर भी हमलावर कैसे अंदर आने में कामयाब हुआ।
सवाल ये भी है कि क्या बाहर जाने का कोई और भी दरवाजा था...? किसी ने अंदर आते क्यों नहीं दिखा। अगर आते नहीं देख पाए तो जाते भी क्यों नहीं देख पाए।
सवाल ये भी है कि हाई सिक्योरिटी सोसाइटी में हमलावर आखिर कैसे घुसा? हमला करने के बाद इतने शोर-शराबे के बीच वह भागने में कामयाब कैसे हुआ? कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ये किसी 'घर का जानने वाले' की मदद के बिना सम्भव नहीं है कि वो घर से भाग जाए।
एक थ्योरी ये कहती है कि सैफ अली खान के किसी स्टाफ ने हमलावर की मदद की होगी। उसे घर के अंदर आने और बाहर जाने का सभी रास्ता पता था। हमलावर को ये भी पता हो सकता है कि बिल्डिंग में लगे CCTV फुटेज से कैसे बच सकता है। पुलिस इस थ्योरी के आधार पर भी जांच कर रही है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications