Saif Ali Khan Birthday: सैफ की कुल संपत्ति जानकर छूट जाएंगे आपको पसीने, देश के पॉश इलाकों में हैं कई बंगले

सैफ अली खान के परिवार में लगभग सभी लोग इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं लेकिन छोटे नवाब के नाम से प्रसिद्ध सैफ अली खान अपने आप में किसी राजा महाराजा से कम नहीं हैं।

मुंबई, 16 अगस्तः बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब कहे जाने एक्टर सैफ अली खान अपनी मजेदार एक्टिंग के जाने जाते हैं। 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में जन्मे सैफ अली खान का आज जन्मदिन है। 51 साल के सैफ न सिर्फ एक्टिंग के नवाब हैं बल्कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीान कपूर और दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ ज्यादातर समय विदेश में छुट्टियां बिताते हैं नजर आते हैं। सैफ अली खान काफी रॉय लाइफ जीते हैं और उनका लाइफस्टाइल भी काफी क्लासी है। नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान के एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'परंपरा' से हुई थी। उन्होंने अपने अब तक के फिल्मी सफर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि सैफ की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रही है। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी रॉयल लाइफस्टाइल और कुल संपत्ति के बारे में।

Recommended Video

    Saif Ali khan Birthday: Saif Ali khan की नेटवर्थ आपको कर देगी हैरान | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    इंडस्ट्री से जुड़ा है सैफ का पूरा परिवार

    इंडस्ट्री से जुड़ा है सैफ का पूरा परिवार

    सैफ अली खान के परिवार में लगभग सभी लोग इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं लेकिन छोटे नवाब के नाम से प्रसिद्ध सैफ अली खान अपने आप में किसी राजा महाराजा से कम नहीं हैं। सैफ अली खान ने एक बार कपिल शर्मा शो पर कहा था कि वह वो सारे काम करते हैं जो एक आम आदमी करता है। लेकिन असल जिंदगी में सैफ काफी रईस हैं। सैफ अली खान के पास पटौदी पैलेस है, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि इस पैलेस के अलावा भी उनके पास कई महल जैसे बंगले हैं।

    150 मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक हैं सैफ

    150 मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक हैं सैफ

    सैफ अली खान का नाम बॉलीवुड के अमीर स्टार्स की लिस्ट में टॉप पर आता है। caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान करीब 1120 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनका कुल संपत्ति करीब 150 मिलियन डॉलर है। सैफ अली खान महीने में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। वहीं करीब 30 करोड़ रुपए उनकी सालाना कमाई है। सैफ सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।

    मुंबई में मौजूद हैं कई आलीशान घर

    मुंबई में मौजूद हैं कई आलीशान घर

    सैफ अली खान का पैतृक महल हरियाणा के पटौदी में स्थित है। इस आलीशान महल की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है। इस पैलेस में राजशाही का पूरा नजारा देखने को मिल सकता है। हालांकि सैफ अपने महल में नहीं रहते, बल्कि मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। मुंबई के ग्रांड रेसिडेंसी होटल के पास टर्नर रोड पर स्थित लग्जरी अपार्टमेंट में वह पत्नी करीना और अपने बच्चों के साथ रहते हैं।

    परिवार के साथ लग्जरी अर्पाटमेंट में रहते हैं

    परिवार के साथ लग्जरी अर्पाटमेंट में रहते हैं

    सैफ अली खान के इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। सैफ अली खान की प्रॉपर्टीज देश के 10 सबसे पॉश माने जाने वाली लोकेशन पर भी हैं। बांद्रा में उनका करोड़ों का घर है। सैफ करीना से शादी करने से पहले वहीं रहते थे। सैफ के पास दो बंगले और हैं, जिन्हें ऑस्ट्रियन आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है।

    सैफ अली खान का कार कलेक्शन

    सैफ अली खान का कार कलेक्शन

    छोटे नवाब को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास ऑडी, बीएमडब्लू 7 सीरीज, लेक्सस 470, मस्टांग, रेंज रोवर और लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके कार कलेक्शन में शामिल हर गाड़ी की कीमत 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की है। वह इन्हीं गाड़ियों में घूमते नजर आते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+